Hanuman Chalisa

ऐसे बांधें राखी, यह है सरल पौराणिक विधि

Webdunia
श्रावण पूर्णिमा व रक्षाबंधन के दो पर्व हैं जो संयुक्त रूप से मनाए जाते हैं। यह उपासना और संकल्प का अद्भुत समन्वय है। पढ़ें क्या करें राखी के दिन, कैसे बनाएं पर्व... 
 
 प्रातः स्नानादि से निवृत्त हो जाएं।
 
 अब दिनभर में किसी भी शुभ मुहूर्त में घर में ही किसी पवित्र स्थान पर गोबर से लीप दें।
 
 लिपे हुए स्थान पर स्वस्तिक बनाएं।
 
 स्वस्तिक पर तांबे का पवित्र जल से भरा हुआ कलश रखें।
 
 कलश में आम के पत्ते फैलाते हुए जमा दें।
 
 इन पत्तों पर नारियल रखें।
 
 कलश के दोनों ओर आसन बिछा दें। (एक आसन भाई के बैठने के लिए और दूसरा स्वयं के बैठने के लिए)
 
 अब भाई-बहन कलश को बीच में रख आमने-सामने बैठ जाएं।
 
 इसके पश्चात कलश की पूजा करें।
 
 फिर भाई के दाहिने हाथ में नारियल तथा सिर पर टॉवेल या टोपी रखें।
 
 अब भाई को अक्षत सहित तिलक करें।
 
 इसके बाद भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधें।
 
 पश्चात भाई को मिठाई खिलाएं, आरती उतारें और उसकी तरक्की व खुशहाली की कामना करें।
 
 इसके पश्चात घर की प्रमुख वस्तुओं को भी राखी बांधें। जैसे- कलम, झूला, दरवाजा आदि।
 
पूजन की थाली में क्या-क्या रखें-
पूजन थाली में निम्न सामग्री रखना चाहिए-
  भाई को बांधने के लिए राखी
  तिलक करने के लिए कुंकु व अक्षत
  नारियल
  मिठाई
  सिर पर रखने के लिए छोटा रुमाल अथवा टोपी
  आरती उतारने के लिए दीपक

ALSO READ: भाई की उन्नति और यश चाहती हैं तो बहनें राशिनुसार बांधें राखी

ALSO READ: रक्षाबंधन पर्व : दुनिया के सबसे अनोखे व प्यारे रिश्ते को निभाने का दिन
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश, किसके लिए शुभ और अशुभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

रामेश्वरम प्रतिष्ठा दिवस पर जानिए चार धाम में से एक हिंदू धाम की 5 रोचक बातें

गंगा दशहरा 2026: मां गंगा का पृथ्वी अवतरण और इन 8 दिव्य वस्तुओं के दान का महापुण्य

गंगा दशहरा 2026: माता गंगा की सरल पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

जून 2026 का ज्योतिषीय विश्लेषण: कैसा रहेगा मौसम, राजनीति, राशि और देश-दुनिया का हाल?

अगला लेख