Hanuman Chalisa

क्यों होने लगा है भाई के हाथों से बहन का खून

स्मृति आदित्य
राखी का पर्व आते ही बहन का उल्लास और भाई की उमंग हिलोरे लेने लगती है। एक ऐसा सुहाना, सलोना रिश्ता, जिसमें गुलाब जामून की मिठास और चटपटे नमकीन दोनों का मजा एक साथ है। 

एक सुमधुर बंधन जो राखियों की खूबसूरती से शुरु हो कर रक्षा के वचन पर आकर विराम लेता है। और विराम कहां लेता है? अविराम चलता ही रहता है। भाई के लिए अपनी बहन हमेशा खास होती है और बहन के लिए भाई हमेशा एक विश्वसनीय एहसास होता है।
 
पिछले दिनों लगातार पढ़ने में आया कि बड़े भाई ने बहन का गला दबाकर मार डाला, बड़े भाई ने बहन को जला दिया, बड़े भाई ने सगी बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला.... कारण सिर्फ यह कि बहन ने अपनी पसंद का जीवनसाथी चुना। 
 
एकबारगी तो सदियों से कायम इस मजबूत रिश्ते की नींव में कंपन महसूस हुआ। अगले ही पल अतीत के अनेक महकते रंगीन धागे आंखों के आगे लहराने लगे। फिर भी सोच की प्रक्रिया रोक ना सकी। आखिर कैसे कर पाया होगा एक भाई अपनी ही बहन की हत्या? 

क्यों नहीं याद आई उसे अपनी वह कच्ची आयु जब घर में उस नन्ही सी कली के खिल कर चटकने पर वह खुशी से झूम-झूम उठा था? क्यों नहीं याद आई उसे अपनी उस गुलाब की पांखुरी की दूधिया मुस्कान, जिसे एक बार पाने के लिए वह उसकी छोटी सी ठोड़ी पर अंगुली रखकर घंटों हिलाया करता था? नहीं याद आए वे नन्हे पांव जो टेढ़े-मेढ़े-डगमगाते चलते और कहीं लडखड़ाने को होते तो भाई की चिंता उमग उठती उसे बचाने को? 

भाई और बहन का रिश्‍ता अगाध स्नेह और अटूट विश्वास पर कायम रहता है। यह रिश्ता हर मजहब में और हर मौसम में एक-सा रहता है। फिर ऐसा क्या हो गया है इन दिनों कि भाई-बहन एक-दूजे के प्रति उतने संवेदनशील और वफादार नहीं रह गए हैं जितने वे बीते दिनों में रहा करते थे। परिवेश का परिवर्तन कहें या पवित्र रिश्तों का पाश्चात्यीकरण, हमें मानना होगा कि हमारे अपने संबंध अब भीतर ही भीतर दरकने लगे हैं। 

हम अपने रिश्तों को लेकर या तो पागलपन की हद तक अधीर हैं या फिर नितांत लापरवाह। दोनों ही स्थितियां अनुचित है। जहां हम पजेसीव हैं वहां हमें स्पेस देना सीखना होगा और जहां लापरवाह वहां जुड़ाव की संभावना तलाशनी होगी। 

 
भाई और बहन के इस नाजुक पर्व पर उम्मीद की यह रेशम डोर बांधना चाहती हूं कि फिर किसी भाई के हाथ अपनी ही बहन के खून से ना सने बल्कि बहन की एडियों तक जाएं और उसके मनपसंद साथी कके नाम का महावर रचे।

रक्षाबंधन का त्योहार 'रक्षा' के लिए जाना जाए, मधुर 'बंधन' के लिए पहचाना जाए ना कि हत्या जैसे भयावह लफ्ज के साथ आंखों में उमड़ता समंदर दे जाए। हर बहन की दुनिया के हर भाई से यही प्रार्थना है कि इस रिश्ते की गुलाबी गरिमा बनी रहे, बस इतनी कोशिश कीजिए। 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 मई, 2026)

26 May Birthday: आपको 26 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

घर की नैऋत्य दिशा में यदि यह 5 वस्तुएं रखी है तो होगा भारी नुकसान

Bada Mangal 2026: चौथा बड़ा मंगल 26 मई को, राशिनुसार आजमाएं यह खास उपाय