रक्षाबंधन : भाई व बहन के बीच प्यार और तकरार की दोस्ती

अनिरुद्ध जोशी
श्रावण माह की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार इस बार यह पर्व 22 अगस्त 2021 रविवार के दिन रहेगा। यदि भाई और बहन एक समान उम्र के हैं तो उनमें प्यार और तकरार चलती रही है परंतु उन्हें एक दूसरे का दोस्त भी बनना चाहिए।
 
 
1. आपका भाई या आपकी बहन आपके लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ दोस्त साबित हो सकते हैं। आज के दौर में लड़की द्वार किसी अन्य से दोस्ती रखना खतरे का खेल भी है।
 
2. भाई या बहन आपके सबसे अच्छे दोस्त तब साबित हो सकते हैं जबकि आप उनके साथ संवाद स्थापित करें और एक दूसरे का ध्यान रखें।
 
3. भाई या बहन के साथ साथ आप अपने सुख-दुःख बांटकर खुश रह सकते हैं। 
 
4. भाई ही बहन की मदद करने के लिए हरदम तैयार रहता है और बहन भी भाई की मदद के लिए सदा तत्पर रहती है। 
 
5. इस रक्षा बंधन पर भाई के हाथ में बांधें दोस्ती का सूत्र और भाई भी वचन के साथ दोस्ती का नेक दें।
 
6. रक्षाबंधन का दिन ऐसा मौका है, जबकि भाई-बहन गिले-शिकवे भुलाकर आपसी प्यार को बांटते हैं। 
 
7. भाई की रक्षा के लिए बहनें उसकी कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं। 
 
8. भाई भी बहन को उपहार देकर उसके सुख-दुःख में साथ देने का वचन देता है। 
 
9. इस अनूठे मौके पर अनोखा उपहार देकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं।
 
10. कभी कभार चल सकता है कि आप बाहर के लोगों के साथ भी समय बिताएं पर आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि अपने तो अपने होते हैं बाकी सब सपने होते हैं। इसीलिए परिवार के सदस्य एक दूसरे को ज्यादा से ज्यादा समय दें और उन्हीं के साथ घूमने फिरने जाएं। 

माता-पिता करें ये 10 कार्य, तो बनेगी भाई बहन में अच्छी दोस्ती :
 
1. भाई बहन के बीच किसी भी प्रकार का फर्क ना करें।
 
2. दोनों को साथ ही खेलने और शिक्षा प्राप्त करने का मौका दें।
 
3. कोशिश करें के वे साथ में बैठकर ही भोजन करें।
 
4. वो साथ समय बिता सकें इसके लिए एक समय तय कर दें।
 
5. वर्ष में एक या दो बार पूरा परिवरा सैर सपाटे के लिए बाहर जाएं।
 
6. उन्हें एक दूसरे का खयाल रखना सिखाएं और एक दूसरे की मदद करना सिखाएं।
 
7. उनके भीतर पारिवारिक भावना और टीम भावना का विकास करें।
 
8. जब भी वो एक दूसरे के लिए कुछ अच्छा करें, उनकी प्रशांसा करें।
 
9. एक दूसरे के जन्मदिन पर दोनों को ही कुछ करना सिखाएं।
 
10. रक्षाबंधन के त्योहार को हर वर्ष कुछ स्पेशल करें या स्पेशल बनाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vasumati Yog: कुंडली में है यदि वसुमति योग तो धनवान बनने से कोई नहीं रोक सकता

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

मांगलिक लड़की या लड़के का विवाह गैर मांगलिक से कैसे करें?

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम का श्रीकृष्ण से क्या है कनेक्शन?

Akshaya-tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन क्या करते हैं?

Aaj Ka Rashifal: पारिवारिक सहयोग और सुख-शांति भरा रहेगा 08 मई का दिन, पढ़ें 12 राशियां

vaishkh amavasya 2024: वैशाख अमावस्या पर कर लें मात्र 3 उपाय, मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न

08 मई 2024 : आपका जन्मदिन

08 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya : अक्षय तृतीया का है खास महत्व, जानें 6 महत्वपूर्ण बातें

अगला लेख