राखी का त्योहार 2019 : श्रवण नक्षत्र और सौभाग्य योग में 13 घंटे तक है शुभ मुहूर्त

Webdunia
इंतजार की घड़ियां समाप्त हुई और दो महापर्वों का शुभ संयोग हमारे सामने हैं। रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस के इस मिलन अवसर पर आइए जानें कुछ खास बातें ... 
 
15 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस के साथ भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। विद्वानों का मत है कि इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं है। इसलिए पूरा दिन राखी बांधने के लिए शुभ रहेगा। 
 
कई ऐसे संयोग बनेंगे, जिससे इस पर्व का महत्व और बढ़ जाएगा। 11 अगस्त को गुरु मार्गी होकर सीधी चाल चलने लगे हैं। 
 
रक्षाबंधन पर लगभग 13 घंटे तक शुभ मुहूर्त है। जबकि दोपहर 1:43 से 4:20 तक राखी बांधने से विशेष फल मिलेगा। 
 
बहनें इस बार 15 अगस्त की सुबह 5 बजकर 49 मिनट से शाम 6 बजकर 01 मिनट तक राखी बांध सकेंगी। 
 
राखी बांधने के लिए 12 घंटे 58 मिनट का समय मिलेगा। 
 
शुभ मुहूर्त दोपहर में साढ़े 3 घंटे रहेगा। इस बार 19 साल बाद रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस एक साथ मनाया जाएगा। चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र का संयोग बहुत ख़ास रहेगा। सुबह से ही सिद्धि योग बनेगा जिसके चलते पर्व की महत्ता और अधिक बढ़ेगी। इसी दिन योगी अरविंद जयंती, मदर टेरेसा जयंती और संस्कृत दिवस भी मनाया जाएगा। 
 
इस बार रक्षाबंधन भद्रा मुक्त रहेगी। भद्रा के समय कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है। इसलिए भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जाती। लेकिन, इस बार बहनें सूर्य अस्त होने तक किसी भी समय राखी बांध सकती हैं। 
 
रक्षा बंधन के 4 दिन पहले ही गुरु मार्गी होकर सीधी चाल चलने लगे हैं। श्रवण नक्षत्र, सौभाग्य योग, बव करण के साथ सूर्य कर्क राशि में और चंद्रमा मकर राशि में हैं। ये सभी शुभ संयोग मिलकर इस बार रक्षाबंधन को खास बना रहे हैं।

ALSO READ: रक्षा बंधन 2019 के शुभ मुहूर्त यहां मिलेंगे आपको, शोभन, सिद्धि और सौभाग्य योग में मनेगा पर्व

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सितंबर माह के पहले सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, जानें साप्ताहिक राशिफल 01 से 07 September तक

Anant chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी के दिन बाजू पर धागा क्यों बांधते हैं?

Chandra grahan sutak kaal 2025: 7 सितंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण सूतक काल

घर से निकलने से पहले हनुमान चालीसा की इस 1 चौपाई का करें पाठ, बजरंगबली की कृपा से संकट रहेंगे दूर

गणपति की पूजा में कौन-कौन सी वस्तुएं ज़रूरी होती हैं और क्यों?

सभी देखें

धर्म संसार

Dol gyaras 2025: डोल ग्यारस पर कृष्ण पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Lunar Eclipse 2025: खग्रास चंद्र ग्रहण के दिन बचकर रहना होगा 6 राशियों को

Padma ekadashi 2025: परिवर्तिनी पद्मा एकादशी का व्रत रखने का महत्व और फायदे

aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 सितंबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

02 September Birthday: आपको 2 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख