Hanuman Chalisa

700 साल बाद रक्षाबंधन पर 4 महायोग: 30 अगस्त को पूरे दिन रहेगी भद्रा, जानिए कब मनाएं रक्षाबंधन?

Webdunia
Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन पर इस बार भद्रा का साया है। भद्राकाल 30 अगस्त 2023 को रहेगा। इसको लेकर भी विद्वानों में असमंजस की स्थिति है कि राखी का पर्व कब मनाएं। इस बीच रक्षा बंधन त्योहार पर इस बार 700 साल बाद बना रहा है पंच महायोग यानी 5 अद्भुत योग। ऐसे में यह भी जानना जरूरी है कि राखी बांधने का उचित समय कौनसा है।
 
30 अगस्त को भद्राकाल :- भद्रा सुबह 10:58 से होकर रात्रि 09:01 तक रहेगी। भद्रा का निवास धरती पर होने के कारण शुभ कार्य नहीं किए जा सकते हैं।
 
30 अगस्त पूर्णिमा तिथि :- पूर्णिमा का प्रारंभ 30 अगस्त 2023 बुधवार को सुबह 11:00:27 को होगा और 31 अगस्त सुबह 07:07:23 को इसका समापन होगा। 
 
कब बांध सकते हैं राखी :- 
  • कुछ ज्योतिषियों का कहना है कि रक्षाबंधन का त्योहार 30 की रात 9 बजे बाद और 31 की सुबह 7 बजे के पहले मना सकते हैं।
  • शास्त्रानुसार पूर्वार्द्ध की भद्रा दिन में और उत्तरार्द्ध की भद्रा रात्रि में त्याज्य होती है वहीं शास्त्रानुसार भद्रा का मुख भाग ही त्याज्य है जबकि पुच्छ भाग सभी कार्यों में ग्राह्य होता है। भद्रा के मुख की पांच घटी अर्थात् 2 घंटे ही सर्वथा त्याज्य होते हैं।
  • भद्रा के मुख काल की 5 घटी पश्चात् के मान से शुभ और मंगलकारी मुहूर्त- मध्यान्ह 3:30 से 6:30 बजे तक तक रहेगा।
  • अत्यंत शुभ मुहूर्त -प्रात: 06 से 09 बजे तक (भद्रा एवं पंचक उदय से पूर्व)
  • प्रदोषकाल : सायंकाल 5:00 बजे से 6:30 बजे तक।
राखी पर 4 शुभ योग :-
बुधादित्य योग- बुध और सूर्य की युति से बनने वाला बुधादित्य योग सिंह राशि में बन रहा है।
शश योग- शनि के केंद्र में अपनी स्वयं की राशि में होने से शश योग योग बनता है।
सुकर्मा : 30 अगस्त को रात्र‍ि 09:32 से 31 को शाम 05:15 तक।
वासरपति योग- बुध, गुरु, शुक्र का सूर्य के साथ संबंध होने पर यह योग बनता है।
 
इसके अलावा बताया जा रहा है कि गजकेसरी योग, भातृ वृद्धि योग, आयुष्मान योग और सुनफा योग भी बन रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Budh gochar 2025: बुध का वृश्चिक राशि में गोचर, 3 राशियों को संभलकर रहना होगा

Mangal gochar 2025: मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश, 3 राशियों के लिए है अशुभ संकेत

Kushmanda Jayanti: कूष्मांडा जयंती के दिन करें माता की खास पूजा, मिलेगा सुख संपत्ति का आशीर्वाद

Kartik Month 2025: कार्तिक मास में कीजिए तुलसी के महाउपाय, मिलेंगे चमत्कारी परिणाम बदल जाएगी किस्मत

October Horoscope 2025: अक्टूबर के अंतिम सप्ताह का राशिफल: जानें किन राशियों पर होगी धन की वर्षा, आएगा करियर में बड़ा उछाल!

सभी देखें

धर्म संसार

31 October Birthday: आपको 31 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 अक्टूबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra gochar 2025: शुक्र के तुला में गोचर से 7 राशियों के लिए होगी धन की वर्षा, मिलेगा शुभ परिणाम

Tulsi Vivah ke achuk upay: तुलसी विवाह के अचूक उपाय: सुख, समृद्धि और विवाह बाधा मुक्ति के लिए

देव उठनी एकादशी व्रत के पारण का समय क्या है, कैसे खोलें उपवास

अगला लेख