रक्षाबंधन विशेष : कब बांधें राखी, पढ़ें श्रेष्ठ मुहूर्त

पं. हेमन्त रिछारिया
शास्त्रानुसार यदि श्रेष्ठ कार्य शुभ मुहूर्त में सम्पन्न किए जाएं तो वे अधिक फलदायी होते हैं।  रक्षा बंधन हिन्दू संस्कृति के प्रमुख त्योहारों में से एक है। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह पर्व पूरे देश में अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष  रक्षाबंधन पर खंडग्रास चंद्रग्रहण रहेगा।

ALSO READ: रक्षाबंधन पर है ग्रहण, कब मनाएं पर्व, जानिए शुभ मंत्र
 
ग्रहण व भद्रा के चलते बहुत कम समय ही रक्षाबंधन के लिए श्रेष्ठ रहेगा। 7 अगस्त दिन सोमवार को पूर्वार्ध की भद्रा रहेगी। शास्त्रानुसार भद्रा दिन में त्याज्य मानी जाती है।  रक्षाबंधन के दिन 10 बजकर 24 मिनिट तक भद्रा रहेगी। वहीं ग्रहण का सूतक दोपहर 1 बजकर 29 मिनिट से प्रारंभ होगा। यद्यपि रक्षाबंधन के दिन भद्रा का वास पाताललोक में होने के कारण यह विशेष अशुभ नहीं होगी। मृत्युलोक की भद्रा विशेष अशुभ मानी जाती है। अत:  रक्षाबंधन के मुहूर्त में सूतक व भद्रा विचार आवश्यक है।
 
 रक्षाबंधन का श्रेष्ठ मुहूर्त-
 
अभिजित मुहूर्त- 12:00 से 1:00 बजे तक दिन में
 
लाभ- 3:00 से 4:30 बजे तक दोपहर
 
अमृत- 4:30 से 6:00 बजे तक सायंकाल
 
(ग्रहण का सूतक 1 बजकर 29 मिनट से प्रारंभ होने के कारण रक्षाबंधन केवल लाभ, अमृत व अभिजित काल में ही किया जाना उचित है। रात्रि में श्रेष्ठ मुहूर्त का अभाव है।)

ALSO READ: इस रक्षाबंधन पर है ग्रहण, आप पर कैसा होगा असर
 
ALSO READ: रक्षाबंधन पर प्रचलित हैं कैसे-कैसे टोटके, रोचक जानकारी
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

किस पेड़ के नीचे से गुजरने के बाद कावड़िये नहीं चढ़ा सकते शिवलिंग पर जल, जानिए नियम

मंगल का कन्या राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल, किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

क्यों बजाते है शिवलिंग के सामने 3 बार ताली, जानिए हर ताली के पीछे का अर्थ

जीवन में ये घटनाएं देती हैं कालसर्प दोष के संकेत, जानिए कारण और अचूक उपाय

भगवान शिव के परिवार से हुई है सभी धर्मों की उत्पत्ति, कैसे जानिए

सभी देखें

धर्म संसार

31 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

31 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

2025 में रक्षाबंधन पर नहीं होगा भद्रा का साया, पंचक भी नहीं बनेंगे बाधक, वर्षों बाद बना है ऐसा शुभ संयोग, जानिए राखी बांधने के श्रेष्ठ मुहूर्त

नरेंद्र मोदी के बाद इस व्यक्ति के प्रधानमंत्री बनने के चांस हैं 99 प्रतिशत

गोस्वामी तुलसीदास जयंती, जानें जीवन परिचय, पूजा का शुभ मुहूर्त और प्रमुख रचनाएं

अगला लेख