Raksha bandhan 2023 : अब ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक में मिलती हैं राखियां

Webdunia
Stylish rakhi design: समय और परंपरा के साथ राखी की डिजाइन और ट्रेंड में भी परिवर्तन हुआ है। अब पारंपरिक राखी के साथ ही माडर्न राखी के ट्रेंड है। पहले तो मात्र एक सूत या मौली ही बांधी जाती थी परंतु अब  राखी का मार्केट भी ट्रेंडी लुक में नजर आ रहा है। हर डिजाइन की राखी बड़े स्टाइलिश तरीके से सजाई गई है।
 
बदल गया राखी का नाम :-
  1. राखी को पहले रक्षा सूत्र कहते थे। 
  2. कलावा या मौली भी कहा जाता था। 
  3. यह रक्षा सूत्र ही राखी में बदल गया। 
  4. रक्षा सूत्र को बोलचाल की भाषा में राखी कहा जाता है जो वेद के संस्कृत शब्द 'रक्षिका' का अपभ्रंश है।
  5. मध्यकाल में इसे राखी कहा जाने लगा। 
  6. राखी को राक्ष कहने के पूर्व पहले इसे श्रावणी या सलूनो भी कहते थे। 
  7. इसी तरह प्रत्येक प्रांत में इसे अलग अलग नामों से जाना जाने लगा है। 
  8. दक्षिण में नारियय पूर्णिमा, बलेव और अवनि अवित्तम, राजस्थान में रामराखी और चूड़ाराखी या लूंबा कहते हैं।
 
बदल गया स्वरूप :- 
  1. भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार को प्रचीनकाल में अलग रूप में मनाया जाता था। 
  2. पहले सूत का धागा होता था, फिर नाड़ा बांधने लगे।
  3. फिर नाड़े जैसा एक फुंदा बांधने का प्रचलन हुआ
  4. बाद में पक्के धागे पर फोम से सुंदर फुलों को बनाकर चिपकाया जाने लगा जो राखी कहलाने लगी। 
  5. वर्तमान में तो राखी के कई रूप हो चले हैं। 
  6. राखी कच्चे सूत जैसे सस्ती वस्तु से लेकर रंगीन कलावे, रेशमी धागे, तथा सोने या चांदी जैसी मंहगी वस्तु तक की हो सकती है।
  7. राजस्थान, निमाड़ या मालवा में रामराखी और चूड़ाराखी या लूंबा बांधने का रिवाज है। रामराखी इसमें लाल डोरे पर एक पीले छींटों वाला फुंदना लगा होता है।
  8. अब तो मार्केट में राखियों की खूब वैरायटी देखने को मिल रही है, जो स्वदेशी हैं। 
  9. इस बार बाजार में कुंदन राखी, मीनाकारी राखी, एडी अमेरिकन राखी, पोलकी राखी देखने को मिल रही है। 
  10. इनकी सजावट रेशमी धागे के साथ भी की गई है और इन पर बीड्स का भी इस्तेमाल किया गया है। 
  11. ब्रेसलेट स्टाइल भी हर साल की तरह इस बार भी बरकरार है।
  12. भाभियों के लिए जयपुरी लूंबा राखी भी इस बार मार्केट में आई है।
  13. बच्चों के लिए पिछले साल की तरह इस साल भी चाइनीज राखी ज्यादा चल रही है। इनमें विभिन्न कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां होती हैं। खास बात यह है कि यह सभी लाइट्स वाली हैं।
  14. इस बार राखी के त्योहार के लिए ज्वैलरी शॉप पर लाइट वेट ज्वैलरी तैयार की जा रही है। सोने व चांदी में स्वास्तिक, ओम लिख राखियां भी तैयार करवायी जा रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गुड़ी पड़वा से शुरू हो रही है 8 दिन की चैत्र नवरात्रि, हाथी पर सवार होकर आएंगी माता रानी, जानिए फल

jhulelal jayanti 2025: भगवान झूलेलाल की कहानी

चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना और कलश स्थापना क्यों करते हैं?

जानिए कब शुरू हो रही है केदारनाथ समेत चार धाम की यात्रा

51 शक्तिपीठों में से एक है कोलकाता का कालीघाट मंदिर, सोने से बनी है मां काली की जीभ

सभी देखें

धर्म संसार

चैत्र नवरात्रि पर निबंध, जानिए नवरात्रि के दौरान क्या करें और क्या न करें

22 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

22 मार्च 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

गुड़ी पड़वा के खास मौके पर अपने दोस्तों और प्रियजनों को भेजें ये सौभाग्य और समृद्धि की कामना वाले संदेश

शीतला सप्तमी-अष्टमी पर बासी खाने का भोग क्यों लगाया जाता है? क्या है इस दिन का आपकी सेहत से कनेक्शन

अगला लेख