Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Ram Navami 2025: कैसे मनाएं श्रीराम जन्मोत्सव

Advertiesment
Ram navami Puja shubh muhurat 2025
Shri Ram Navami 2025: 06 अप्रैल 2025 रविवार के दिन राम नवमी का महापर्व मनाया जाएगा। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। पूरे देश में राम जन्मोत्सव की धूम रहती है। खासकर अयोध्या नगरी को सजाया जाता है और धूम धाम से यह उत्सव मनाया जाता है। कई शहरों में श्रीराम पालकी भी निकाली जाती है। आओ जानते हैं कि इस दिन कैसे मनाते हैं रामनवमी का यह महोत्सव।
 
कैसे मनाएं श्रीराम जन्म उत्सव?
  • इसी दिन प्रभु श्रीराम के बाल रूप की पूजा होती है।
  • प्रभु श्रीराम का जन्म दिन में 12 बजे के आसपास हुआ था।
  • श्री राम पूजा का मुहूर्त : सुबह 11 बजकर 08 मिनट से दोपहर 01 बजकर 39 मिनट तक। 
  • इस दिन रामायण का पाठ करते हैं। रामरक्षा स्त्रोत भी पढ़ते हैं। 
  • कई जगह भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है। 
  • भगवान राम की मूर्ति को फूल-माला से सजाते हैं और स्थापित कर पालने में झुलाते हैं। 
  • कई जगहों पर पालकी या शोभायात्रा निकाली जाती है।
  • घर और मंदिरों में श्रीराम की पूजा के बाद पंजीरी का प्रसाद बांटा जाता है।
  • अयोध्या में राम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीराम नवमी पर 10 लाइन में जानिए भगवान राम की महिमा और इस दिन से जुड़ी 10 महत्वपूर्ण बातें