Hanuman Chalisa

रमजान : 30 दिनों तक चलने वाला त्योहार...

Webdunia
इस्लाम में रमजान का बहुत ही महत्व है। यह 30 दिनों तक चलने वाला ऐसा त्योहार है जिसमें सभी उम्र के लोग पूरी शिद्दत से हिस्सा लेते हैं। यह त्योहार भले ही तीस दिनों तक चले लेकिन इसका इंतजार लोग लंबे समय से करने लगते हैं।


 
रमजान के लिए तो वैसे 30 दिनों का समय ही निर्धारित है लेकिन इसे 6 अतिरिक्त दिनों तक किया जा सकता है, यद्यपि यह अनिवार्य नहीं है लेकिन इन छह अतिरिक्त दिनों का अर्थ यह है कि यदि कोई किसी कारणवश रोजा न रख पाया हो तो उन्हें अगले छह दिनों में पूरा कर लें। रमजान का समय इस्लाम में सदाशयता के लिए जाना जाता है। इस समय इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों को इस त्योहार को काफी सादगी से मनाए जाने के लिए कहा जाता है।
 
सादगी से मनाए जाने का मतलब यह है कि रमजान के दौरान वे कोई ऐसा काम न करें जिससे कि अहंकार या धूमधाम का अहसास हो। सुनने में आया है कि रमजान के दौरान रोजे रखने वालों में युवाओं की संख्या बढ़ी है। इसका कारण शायद यह है कि जब पूरे हिंदुस्तान की आबादी में युवाओं की संख्या बढ़ी है तो स्वाभाविक रूप से यहां भी युवाओं की संख्या बढ़ी है।
 
यह सही नहीं कहा जा सकता है कि युवाओं का रुझान अभी रमजान की तरफ बढ़ा है। यह ऐसा त्योहार है जिसे हमेशा से ही लोग मनाते थे और बड़ी संख्या में मनाते थे। उम्र से इसका कोई खास ताल्लुक कभी नहीं रहा है। आम लोगों में यह धारणा है कि रमजान स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। इसका कारण यह है रमजान रखने वाले लोग उस समय में अपने सामर्थ्य के अनुसार अच्छा भोजन करते हैं।
 
दूसरी बात यह है कि दिन में चूंकि वे खाते नहीं हैं इसलिए भर दिन के उपवास के बाद संयमित भोजन करते हैं। तीसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर कोई भी इंसान भर पेट खाने से थोड़ा कम खाए तो स्वभाविक रूप से उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा।
 
हालांकि रोजे के दौरान स्वास्थ्य बेहतर हो जाने के पीछे एक बहुत ही धार्मिक कारण है। इस्लाम में कहा गया है कि अगर रोजे के दौरान डकार आ जाय तो उस दिन रोजा नहीं माना जा सकता। इसे ध्यान में रखकर कोई भी रोजेदार इतना खाना नहीं खाता कि रोजा भंग हो। इसलिए यह स्वाभाविक है कि महीने भर के रोजा के बाद लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो जाता है।
 
- मौलाना वहीदुद्दीन (लेखक मुस्लिम विचारक हैं)
 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

3 वर्ष बाद आई हैं पुरुषोत्तम मास की ये 2 दुर्लभ एकादशियां, व्रत रखना न भूलें

Weekly Horoscope May 2026: साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई): जानें इस हफ्ते आपके सितारे क्या कहते हैं?

रोहिणी लगना और नौतपा लगने में क्या है अंतर, क्या है इसका विज्ञान

पुरुषोत्तम मास का पौराणिक महत्व और कथा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 मई, 2026)

अगला लेख