उत्तराखंड में भाजपा का सूपड़ा साफ

Webdunia
शुक्रवार, 25 जुलाई 2014 (17:10 IST)
FILE
देहरादून। नरेन्द्र मोदी को उस समय तगड़ा झटका लगा जब उत्तराखंड में कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव में तीनों सीटें जीतकर भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया।

दिलचस्प बात यह रही कि हाल में हुए लोकसभा चुनावों में मोदी लहर के चलते प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटें गंवाने वाली कांग्रेस ने धारचूला के अलावा अन्य दोनों विधानसभा सीटें भाजपा के कब्जे से छीनी हैं।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के बीडी जोशी को 29604 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। डोइवाला से कांग्रेस के प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट ने भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत को 6512 मतों से हराया।

सोमेश्वर सीट पर हाल में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं रेखा आर्य ने भाजपा के मोहनराम आर्य को 10045 मतों के अंतर से पराजित किया।

उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया कि रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बीडी जोशी को पराजित किया। उपचुनाव गत 21 जुलाई को हुआ था।

गौरतलब है कि गत एक फरवरी को राज्य के मुख्यमंत्री का पद संभालने वाले रावत को छह माह के भीतर यानी आगामी 31 जुलाई तक राज्य विधानसभा का निर्वाचित सदस्य बनना एक संवैधानिक बाध्यता थी।

तीनों सीटें जीतने के बाद हरीश रावत के नेतृत्व वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार को काफी मजबूती मिली है। राज्य विधानसभा में अब पार्टी बहुमत के आंकड़े यानी 36 सीटों से सिर्फ एक सीट कम है।

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट का विस्तार!, खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों की छुट्टी तय, कांग्रेस से आए नेता बनेंगे मंत्री

थप्पड़ कांड के बाद वायरल हुआ कन्हैया कुमार का वीडियो, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

TMC कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी पोर्ट ब्लेयर से गिरफ्तार

स्वाति मालीवाल का एक ओर वीडियो वायरल, मेडिकल रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

Chhattisgarh: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ में एक नक्सली ढेर