कभी देखें हैं शहर के बीचों-बीच मगरमच्छ!

अलकेश व्यास
बुधवार, 2 अप्रैल 2008 (15:47 IST)
WD
सोचिए आप बीच शहर में बहती नदी के पास से गुजर रहे हैं औऱ आपके सामने एकाएक मगरमच्छ आ जाए। जी हाँ, यहाँ हम बात कर रहे हैं बड़ोदरा शहर की। शहर के बीचोंबीच एक नदी बहती है जिसे विश्वामित्री के नाम से जाना जाता है।

प्राप्त आँकड़ों के अनुसार इस नदी में लगभग १०० से ज्यादा मगर रहते हैं। शहर के एक छोर से लगे वैमाली से लेकर तलसठ गाँव तक रोजाना अनेक मगरमच्छ दिखाई देते हैं।

WD
प्राणी क्रूरता निवारण संस्था की स्नेहल बेन भट्ट ने वेबदुनिया से खास बातचीत में बताया है कि आजवा सरोवर से ये मगर विश्वामित्री नदी में आ जाते हैं। चूँकि इस नदी में जलीय जंतुओं की संख्या काफी ज्यादा है इसलिए मगरमच्छों को आराम से शिकार मिल जाता है। नदी एक तरह से इनके लिए अनूकूल आश्रय स्थान है। नदी के तटीय स्थानों पर पंद्रह से ज्यादा ऐसी जगहें पाई गई हैं जहाँ मादा मगर अंडे देती हैं।

नदी में मगरमच्छों की संख्या इतनी ज्यादा है कि कई बार ये मगर घूमते हुए एकाएक रहवासी क्षेत्रों में आ जाते हैं। तब इनसे इंसानों को और इंसानों से मगरमच्छों को कोई नुकसान न हो इसलिए हमारा बचाव दल लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन करता रहता है। इस ऑपरेशन के तहत हम इन मगरमच्छों को बिना नुकसान पहुँचाए पकड़ कर वापस नदी में छोड़ देते हैं। एक तरह से इन मगरमच्छों को भी नगरीय जीवन की आदत सी हो गई है। यहाँ मगर द्वारा इंसानों को नुकसान पहुँचाने की घटनाएँ बेहद कम होती हैं।

WD
हमारी रिसर्च के अनुसार वे जगहें जहाँ मादा मगर अंडे देती हैं वहाँ ही उनका स्वभाव आक्रामक होता है। अन्य जगह मगरमच्छ बेहद शांत रहते हैं। वन विभाग ने भी अनेक ऐसी जगह चयनित कर चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं जहाँ मादा मगर की अंडे देने की संभावनाएँ होती हैं।

इसी तरह हर ब्रिज के ऊपर भी 'मगरमच्छों से खतरा, कृपया सचेत रहें' के आशय से भरे चेतावनी बोर्ड लगाए हुए हैं। अब हम तो यहाँ यही कह सकते हैं कि अपना घरौंदा बरबाद होते देख मगरमच्छों ने अनुकूलन के सिंद्धात पर चलते हुए इंसानों की दुनिया से भी तारतम्य बैठा लिया है। (सभी फोटो राज भावसार)
Show comments

बागपत DM के सामने रखा नकली ब्रांड का पानी, JCB से नष्ट कराईं सारी बोतलें

SBI करेगा 10000 कर्मचारियों की नियुक्ति, देशभर में खोलेगा 600 नई शाखाएं

Chennai Air Show : भारतीय वायुसेना का शानदार हवाई प्रदर्शन, आसमान में दिखा मनमोहक नजारा

अरविंद केजरीवाल ने बताया, कब करेंगे भाजपा के लिए प्रचार

भोपाल की फैक्टरी से 1,814 करोड़ का एमडी मादक ड्रग्स और कच्चा माल जब्त

चेन्नई एयर शो में भगदड़, 3 की मौत, 200 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

दिल्ली हाईकोर्ट उमर खालिद की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा

पंजाब में AAP के स्थानीय नेता को गोली मारी गई, अकाली नेता पर आरोप

Jharkhand : पूर्व CM चंपई सोरेन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती

बागपत DM के सामने रखा नकली ब्रांड का पानी, JCB से नष्ट कराईं सारी बोतलें