कोलकाता की 'टॉर्चर टीचर' गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 25 जुलाई 2014 (23:07 IST)
FILE
कोलकाता। शहर के उत्तरी छोड़ पर स्थित लेक टाउन इलाके के एक घर में तीन साल की एक बच्ची को बुरी तरह पीटते कैमरे पर दिखी ट्यूशन देने वाली शिक्षिका पूजा सिंह को शुक्रवार को शाम दक्षिण कोलकाता के रासबिहारी इलाके से विधाननगर पुलिस आयुक्तालय के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया।

लेक टाउन पुलिस थाने के प्रभारी अशोक सेन ने कहा, हमने दक्षिण कोलकाता के रासबिहारी इलाके से पूजा सिंह को आज शाम गिरफ्तार कर लिया। वे तब अकेली थीं। हम उसे लेक टाउन पुलिस थाना लेकर आ गए। घटना का पता बुधवार को चला जब एक सीसीटीवी फुटेज में शिक्षिका को बच्ची को बेरहमी से पीटते और प्रताड़ित करते देखा गया।

बच्ची के परिवार वालों ने पुलिस के समक्ष दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में कहा कि शिक्षिका को कुछ दिन पहले ही नियुक्त किया गया था। उसने उनसे माफी मांगी और पुलिस को मामले के बारे में न बताने की विनती की।

लेकिन जब शिक्षिका के पति ने उन्हें शिकायत दर्ज न करने की धमकी दी तब लड़की के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। घटना की चौरतफा निंदा हुई। मामले के तूल पकड़ने के बाद शिक्षिका भूमिगत हो गई थी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक