जम्मू में बस दुर्घटना में 33 लोग जख्मी

Webdunia
शुक्रवार, 4 जुलाई 2014 (18:24 IST)
श्रीनगर। बालटाल आधार शिविर से आ रही एक बस जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले के सुम्बल में पलट गई जिसमें 33 लोग जख्मी हो गए। इनमें से अधिकतर लोग अमरनाथ तीर्थयात्री थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि बालटाल से श्रीनगर लेकर जा रही अमरनाथ तीर्थयात्रियों से भरी एक बस संबल में पलट गई। बस के चालक का एक मोड़ पर वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा जिससे यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना में 33 व्यक्ति जख्मी हो गए। अधिकारी ने कहा कि जख्मी लोगों में अधिकतर अमरनाथ के तीर्थयात्री थे। इसमें कुछ स्थानीय लोग भी थे, जो बालटाल एवं गंदेरबल के बीच बस में सवार हुए थे।

अधिकारी ने कहा कि सभी जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

पहलगाम हमले के बाद BCCI का बाउंसर, ICC को लेटर लिखा और कर डाली पाकिस्तान के खिलाफ यह मांग

रत्नागिरी के जंगलों में मिला सफेद तेंदुए का बच्चा

Pahalgam Attack: LG मनोज सिन्हा और सेना प्रमुख ने की जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद, इंडिगो की उड़ानों पर पड़ा असर