दूसरे धर्मों के प्रति द्वेष नहीं : उद्धव ठाकरे

Webdunia
बुधवार, 23 जुलाई 2014 (18:01 IST)
FILE
मुंबई। शिवसेना सांसदों द्वारा रमजान के दौरान एक मुस्लिम खान-पान कर्मचारी को जबरन खाना खिलाने से उपजे गुस्से के बीच पार्टी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि इस घटना पर हंगामा उनकी पार्टी की आवाज को ‘दबाने’ के लिए हो रहा है।

हालांकि उद्धव ने यह भी कहा कि हिन्दुत्व की समर्थक होने के बावजूद शिवसेना दूसरे धर्मों के प्रति द्वेष भाव नहीं रखती।

उद्धव ने औरंगाबाद में बताया कि यह (घटना पर हंगामा) शिवसेना की आवाज को बंद करने का प्रयास है। हम हिन्दुत्व के समर्थक हैं, लेकिन हम दूसरे धर्मों के प्रति घृणा नहीं रखते।

पिछले सप्ताह दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में खान-पान व्यवस्था से जुड़े एक मुस्लिम कर्मचारी के मुंह में जबरन रोटी ठूंसने की वीडियो फुटेज दिखाए जाने के बाद संसद में हंगामा हुआ। मुस्लिम कर्मचारी के साथ जबरदस्ती करने वाले ये सांसद कथित तौर पर महाराष्ट्र का भोजन न मिलने पर नाराज थे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत

Ballistic Missiles : ओडिशा में पृथ्वी-II और अग्नि-1 मिसाइलों का सफल परीक्षण, जानिए घातक मिसाइलों की खूबियां