नाबालिग से दुष्कर्म, 4 के खिलाफ मामला

Webdunia
सोमवार, 18 अगस्त 2008 (14:15 IST)
एक ही परिवार की दो नाबालिग किशोरियों का अपहरण कर मसूरी होटल में रखकर दुष्कर्म किए जाने के आरोप में पुलिस ने अदालत के आदेश पर चार के व िर ुद्ध मामला दर्ज कर जाँच आरंभ कर दी है।

पुलिस के अनुसार कृष्णापुरी की रहने वाली एक ही परिवार की 2 नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर आरोपी उन्हें मसूरी ले गए जहाँ उनके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में दोनों लड़कियों को बरामद किया गया।

पुलिस ने इस मामले में अदालत के आदेश पर मामला दर्ज कर जाँच आरंभ कर दी है। उल्लेखनीय है कि लड़कियों के परिजनों में शिकायत की थी कि उनकी 2 नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर उन्हें मसूरी ले जाया गया और वहाँ तीन दिनों तक उनसे बलात्कार किया।

पुलिस द्वारा कोई कार्यवाई न किए जाने पर पीड़ित परिवार ने अदालत का सहारा लिया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने 4 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी।

इस बीच शहर से 2 और लड़कियों के अपहरण की घटनाएँ प्रकाश में आई हैं। 15 अगस्त को पूनम का रामपुरी से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया। दूसरी घटना प्रेमपुरी की है, जहाँ संगीता का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़कियों की तलाश आरंभ कर दी है। आशंका है कि वह अपने मित्रों के साथ चली गई।

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

तो क्या थी भगदड़ की वजह? RPF की जांच रिपोर्ट को रेल मंत्रालय ने बताया भ्रामक

J&K : क्या खत्म हो गया राजौरी के बड्डल के 300 से ज्यादा परिवारों के लिए दुःस्वप्न, खुल गया रहस्यमयी बीमारी का राज

LIVE: PM मोदी की ऋषि सुनक से मुलाकात, बताया भारत का सबसे अच्छा मित्र

GIS: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट‌ से पहले निवेशकों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना