पुष्कर में अमेरिकी पर्यटक से छेड़छाड़

Webdunia
बुधवार, 9 जनवरी 2008 (21:49 IST)
पुलिस ने राजस्थान की ब्रह्मा नगरी पुष्कर में एक अमेरिकी महिला से छेड़छाड़ के आरोपी व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सर्किल ऑफिसर संग्रामसिंह ने बताया कि अमेरिकी पर्यटक महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी सत्यनारायण पुत्र भँवरलाल को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त पुजारी का साला साला है तथा मूल रूप से रूपनगढ़ थाना क्षेत्र के करकेड़ी गाँव का बाशिन्दा है। अभियुक्त फिलहाल पुष्कर में अपने जीजा के साथ ही रह रहा है। अभियुक्त की शिनाख्त परेड गुरुवार को होगी।

सिंह के अनुसार शुरुआती जाँच में सामने आया है कि अमेरिकी पर्यटक महिला से छेड़छाड़ करने वाला व्यक्ति सत्यनारायण ही था। उसके साथ कोई और नहीं था। उन्होंने बताया कि अभियुक्त ने अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ कल उस समय छेड़छाड़ की जब वह पुष्कर में पहाड़ी पर स्थित मंदिर में दर्शन करने जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि अमेरिका की महिला पर्यटक ने अज्ञात दो व्यक्तियों पर कल अपने साथ बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए आज पुष्कर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

अमेरिकी पर्यटक जयपुर से करीब 150 किलोमीटर दूर पुष्कर के भ्रमण पर आई है। सिंह के अनुसार पुष्कर भ्रमण पर आई जापान की किसी महिला पर्यटक ने अपने साथ बदसलूकी की रिपोर्ट या सूचना पुलिस को नहीं दी है।

बलात्कारी गिरफ्‍तार : उदयपुर शहर के एक गेस्टहाउस में गत 23 दिसंबर को ब्रिटेन की एक महिला पर्यटक के साथ हुए बलात्कार के मामले में पुलिस ने अभियुक्त को आज गिरफ्तार किया। अभियुक्त गेस्ट हाउस का मालिक है।

पूरे देश में आक्रोश, आतंक के आकाओं का हो खात्मा, पहलगाम के बदले के लिए भारतीय सेना को मिली छूट

पाकिस्तान से क्यों अलग होना चाहते हैं बलूचिस्तान, पख्तून, पीओके, सिंध और वजीरिस्तान?

क्‍या है भोपाल में हुए लव जिहाद का इंदौर कनेक्‍शन, SIT खोलेगी पूरे कांड की परतें?

पहलगाम को दहलाने वाले आतंकी हाशिम मूसा का पाकिस्तानी सेना से कनेक्शन

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, आतंकवादियों के खिलाफ स्पाइवेयर के इस्तेमाल में गलत क्या है?

LIVE: भारत पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी का रूस दौरा रद्द

मेर्ज होंगे जर्मनी के चांसलर, मध्य और वामपंथी पार्टी ने जर्मन गठबंधन समझौते को दी मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, डिजिटल पहुंच जीवन के अधिकार का अभिन्न अंग

कांग्रेस का मोदी पर नए तरीके से निशाना, जारी किया 2008 का एक विज्ञापन

LOC पर राफेल की गड़गड़ाहट से रातभर सहमे रहे पाकिस्तानी जनरल, हमले के डर से नींद हराम