पृथ्वीराज चव्हाण बने रहेंगे महाराष्ट्र के सीएम

Webdunia
गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (22:58 IST)
FILE
नई दिल्ली। कांग्रेस आलाकमान ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण अपने पद पर बने रहेंगे। इसके साथ ही चुनाव वाले इस राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया।

उच्च पदस्थ पार्टी सूत्रों ने कहा, महाराष्ट्र में कोई बदलाव नहीं होगा। मुख्यमंत्री बने रहेंगे। यह कहकर उन्होंने हाल में हुए लोकसभा चुनाव में राज्य में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के मद्देनजर चव्हाण को बदले जाने को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया।

पार्टी का यह संकेत मुख्यमंत्री द्वारा आज पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात किए जाने के बाद आया। चव्हाण ने कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और बाद में उन्होंने कहा था कि सोनिया के साथ उनकी बहुत अच्छी मुलाकात रही जिसके दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में अक्‍टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों के बारे में चर्चा की।

लोकसभा चुनाव में पार्टी की भारी पराजय के बाद महाराष्ट्र में पार्टी नेताओं के एक वर्ग ने मुख्यमंत्री के पद से चव्हाण को हटाने की मांग की थी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

एअर इंडिया के विमान में बम की धमकी, थाइलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का लंकी नंबर 1206 ही बना अनलकी नंबर, प्लैन क्रैश में हुई मौत

क्या अहमदाबाद विमान हादसे का पूर्वानुभास था अखबार का ये विज्ञापन!, घटना की सुबह ही छपा था

Israel Attack On Iran : इजरायल ने ईरान के एटमी ठिकानों पर किया भयानक अटैक, पूरी दुनिया में हड़कंप

एकमात्र बचे यात्री विश्वास कुमार से मिले मोदी, बताया कैसे और क्या हुआ था हादसे के वक्त?