बद्रीनाथ धाम मार्ग खुला

Webdunia
शनिवार, 7 जुलाई 2012 (18:28 IST)
उत्तराखंड में जीवन रेखा के रूप में मान्य चार धामों में एक बद्रीनाथ धाम मार्ग करीब 48 घंटों के बाद यातायात के लिए दोबारा खोल दिया गया है। इस मार्ग पर भूस्खलन के चलते जगह-जगह आए मलबे को साफ कर वाहनों की आवाजाही चालू कर दी गई।

सूत्रों ने बताया कि वर्षा तथा भूस्खलन के चलते बद्रीनाथ मार्ग गत बृहस्पतिवार से बंद था, जिसके चलते इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रुकी हुई थी और हजारों की संख्या में तीर्थयात्री उसी समय से ही रास्ते में फंसे थे।

बद्रीनाथ धाम मार्ग पर गत बृहस्पतिवार की सुबह पगलानाला और बिरही के पास भारी वर्षा के बाद भूस्खलन होने से मार्ग पर भारी मलबा आ गया था, जिससे मार्ग को बंद करना पड़ा था। इसके चलते दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से करीब 48 घंटे तक बंद रही।

जिला प्रशासन ने चमोली, नंदप्रयाग, कालदूबगढ़ तथा गौचर में वाहनों को रोक रखा था, लेकिन कल अपराह्न से वाहनों को जाने दिया जा रहा है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

लाल हरी लाइटों में चमकता उड़न जासूस निकला कबूतर, पुलिस ने किया नकली ड्रोन का पर्दाफाश

मालेगांव ब्लास्ट मामले में 17 साल बाद बरी, फैसला सुन रो पड़ीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, जानिए क्या कहा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 2 दिवसीय झारखंड यात्रा पर, एम्स देवघर और दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

LIVE: मालेगांव ब्लास्ट मामले में सभी आरोपी बरी, हाईकोर्ट जाएंगे पीड़ित परिवार

Amarnath Yatra : बालटाल के रास्ते फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, पहलगाम मार्ग से अब भी निलंबित