भाजपा सचिव वाणी त्रिपाठी से दिल्ली में बदसलूकी

Webdunia
शुक्रवार, 5 अप्रैल 2013 (15:31 IST)
FILE
नई दिल्ली। कार से जा रही भाजपा की राष्ट्रीय सचिव वाणी त्रिपाठी से गुरुवार को दक्षिण दिल्ली में स्कॉपिर्यों में सवार 5 लोगों ने बदसलूकी की।

यह वाक्या कल रात ग्रेटर कैलाश 2 में हुआ जब वाणी की कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। उस समय वह अपने घर जा रही थीं और सड़क पर बहुत यातायात था किंतु कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया।

वाणी के मुताबिक गत रात सवा नौ बजे के करीब उनकी कार को एक ओर कार ने टक्कर मारी जिससे उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि कार मे पांच युवक सवार थे जो संभवत: नशे में थे।

टक्कर के बाद युवकों ने उनके ड्राईवर को खींचकर कार में घुसने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि घटना के समय इलाके में यातायात बुरी तरह जाम था और कोई भी व्यक्ति सहायता के लिए नहीं आया।

उन्होंने बताया कि 100 नंबर पर फोन करने पर पुलिस आई। यातायात जाम होने की वजह से पुलिस को आने में देर हो गई। उन्होंने कहा क‍ि यदि वह स्वयं को कार के भीतर ताला लगाकर बंद नहीं कर लेती तो कुछ भी हो सकता था।

वाणी के मुताबिक पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले युवक भाग गए। उन्होंने कहा कि यह घटना 16 दिसम्बर की रात को एक महिला के साथ हुई सामूहिक बलात्कार की घटना से महज एक किलोमीटर दूरी पर हुई। (वार्ता)

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

झारखंड के देवघर में दर्दनाक हादसा, 18 कांवड़ियों की मौत

भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मिला जीवनदान, मौत की सजा रद्द

कैसे रेंगने वाले शहर में बदला बेंगलुरु

LIVE: संसद में आज भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, पीएम मोदी देंगे जवाब

हिमाचल के मंडी में बादल फटने से तबाही, 2 की मौत, घरों में घुसा मलबा