मुंबई में बरसेगी 'आफत', अलर्ट जारी

Webdunia
सोमवार, 17 जून 2013 (12:40 IST)
मुंबई। लगातार हो रही बारिश मुंबईवासियों के लिए मुसीबत बन गई है। शहर में भारी वर्षा के मद्देनजर मुंबई महानगरपालिका ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही लोग अपने घरों से निकलें।

WD

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई में जगह-जगह पानी भर जाने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क और रेल यातायात पर भी काफी असर है। सड़क यातायात तो पूरी तरह चौपट हो गया है। कई जगह तो सड़कों पर कमर-कमर तक पानी भर गया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने लोगों को और डरा दिया है क्योंकि विभाग ने भारी वर्षा की चेतावनी दी है।

मुंबई महानगरपालिका ने मुंबईकरों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही वे अपने घरों से बाहर निकलें। मुंबई और उससे सटे ठाणे में भारी बारिश जारी रहने से शहर और उपनगर में जलभराव की समस्या हो गई है।

रविवार को भी केंद्रीय रेलवे लाइन पर जलभराव के कारण उपनगरीय रेलसेवाएं भी प्रभावित हो गईं। कई स्थानों पर रेल सेवाओं को निलंबित कर दिया गया। (एजेंसियां)

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi Assembly Election 2025 : आयकर छूट का दांव दिल्ली चुनाव में कितना आएगा काम, बजट में बिहार को तवज्जो

बुरे फंसे बागेश्वर बाबा, धीरेन्द्र शास्त्री को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का तगड़ा जवाब

Budget 2025 : मोदी सरकार के बजट पर क्या बोले राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल

जयराम रमेश ने बताया, कैसे पटरी से उतर गया निर्मला सीतारमण का बजट?

कभी घरों में बर्तन मांजती थीं दुलारी देवी जिनकी बनाई साड़ी पहनकर निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, जानिए उनकी प्रेरक कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Amrit Udyan : आम जनता के लिए आज से खुलेगा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान

Union Budget 2025 : बजट में आयकरदाताओं को राहत पर जयराम रमेश ने दिया यह बयान...

यमुना विवाद पर हरियाणा के CM सैनी ने साधा केजरीवाल पर निशाना, बोले- अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए झूठ फैला रहे

Delhi Election : चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, 8 विधायक BJP में शामिल

AAP चला रही है घुसपैठियों को पनाह और घोटाले की सरकार : अमित शाह