योगी आदित्यनाथ की कुर्सी के नीचे सुरंग, मंडराया खतरा

अखिलेश यादव का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 (20:59 IST)
Akhilesh Yadav election rally in Khair: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने इशारों ही इशारों में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि साधु-संत कम बोलते हैं, लेकिन कलयुग (वर्तमान युग) में वे अधिक बोल रहे हैं। यादव ने कहा कि जिनके बारे में हमने सोचा था कि वह सच बोलेंगे, लेकिन वह झूठ के सौदागर बन गए हैं।
 
अखिलेश यादव ने दावा कि हमारे मुख्यमंत्री समाज में विस्फोटक (बारूद) बिछा रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि उनकी कुर्सी ही खतरे में है। उनकी कुर्सी के नीचे सुरंग खोदी जा रही है, और वह भी खतरे में है। खैर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डॉ. चारु कैन के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि मुठभेड़ करने वाली सरकार संविधान पर भरोसा नहीं करती।
 
संविधान कमजोर करने का आरोप : उन्होंने यूपी सरकार पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया और अपनी पार्टी के लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का दावा किया। अखिलेश ने कहा कि हमने लोगों को संविधान के बारे में शिक्षित करने का काम किया है और ‘इंडिया’ गठबंधन को व्यापक समर्थन मिला है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सत्तारूढ़ पार्टी इसमें दखल नहीं दे सकती।
भाजपा ने महंगाई बढ़ाई : उन्होंने कहा कि हम समाजवादी पार्टी, संविधान और अपने लोकतंत्र की रक्षा करना जारी रखेंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर अपने व्यापारिक सहयोगियों को लाभ पहुंचाने के लिए महंगाई बढ़ाने और युवाओं को स्थायी रोजगार देने में विफल रहने तथा इसके बजाय सार्वजनिक संसाधनों को बर्बाद करने का भी आरोप लगाया।
 
उन्होंने उत्तर प्रदेश को 'ट्रिलियन-डॉलर अर्थव्यवस्था' में बदलने के राज्य सरकार के दावे की आलोचना करते हुए कहा कि वह एक ट्रिलियन-डॉलर अर्थव्यवस्था का वादा करते हैं, लेकिन हमारे युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने का उनका कोई इरादा नहीं है। वह गरीबों को भ्रमित करने और ध्यान भटकाने के लिए ऐसे दावे करते हैं। खैर में उपचुनाव 20 नवंबर को है। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बैकों के सर्वर डाउन होने से UPI Payment में देरी से ग्राहक परेशान, सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार

पुराने भोपाल से हिंदुओं के पलायन का RSS का दावा सियासत या फिर मजबूरी?

ATM, UPI, GST से लेकर बैंक जमा तक 1 अप्रैल से होंगे 10 बदलाव, आपकी जेब पर क्या होगा असर

राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला

RAW पर प्रतिबंध की मांग, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, अमेरिकी संस्थान ने उगला जहर तो भारत ने लगाई लताड़

सभी देखें

नवीनतम

ऑटो मोबाइल सेक्टर पर ट्रंप टैरिफ की मार, आयातित वाहनों पर 25 प्रतिशत शुल्क

हीरानगर के सन्‍याल से भागे आतंकियों से 4 दिनों के बाद जुठाना में मुठभेड़

गुजरात के 25 छात्रों ने खुद को पेंसिल शार्पनर से किया घायल, जानिए क्या है मामला?

बंगाल में भाजपा नेता अर्जुन सिंह के घर के बाहर गोलीबारी, किसने चलाई गोलियां?

Weather Update: गर्मी के तेवर हुए तीखे, दिल्ली में धूलभरी हवाओं का कहर, 8 राज्यों में बारिश की संभावना

अगला लेख