Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रांची को मिलेगी विकास की सौगात, हेमंत सोरेन ने दी दो फ्लाईओवर और सड़क को मंजूरी

Advertiesment
हमें फॉलो करें hemant soren
रांची , रविवार, 20 जुलाई 2025 (17:40 IST)
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी। एक बयान में यह जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य के अन्य शहरों में भी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए।
 
पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिए जाने के बाद तीनों परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर उन्हें जल्द से जल्द लागू करने के निर्देश दिए।
 
बयान में बताया गया कि स्वीकृत परियोजनाओं में अरगोड़ा चौक-कथल मोड़-चापू टोली को जोड़ने वाला 1.75 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, करमटोली से साइंस सिटी तक 2.2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर और रांची रेलवे स्टेशन से हवाई अड्डे तक 4.7 किलोमीटर लंबी वैकल्पिक चार लेन की सड़क तथा 800 मीटर लंबी एलिवेटेड सड़क शामिल है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाने में सबसे बड़ी चुनौती, पाकिस्तान को लेकर क्या बोले उमर अब्दुल्ला