Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

झारखंड के मुख्‍यमंत्री सोरेन से मिले केजरीवाल, शिबू सोरेन का हालचाल जाना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jharkhand Chief Minister Hemant Soren

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 16 जुलाई 2025 (14:19 IST)
Jharkhand Chief Minister Hemant Soren News: आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से यहां सर गंगाराम अस्पताल में मुलाकात की और वहां इलाज करा रहे उनके पिता शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
 
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक शिबू सोरेन (81) पिछले तीन दिनों से निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर कहा कि दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल जाकर झारखंड के मुख्यमंत्री और मित्र श्री हेमंत सोरेन जी से मुलाक़ात कर उनके पिता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन जी का हालचाल जाना। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें।
झारखंड के मुख्यमंत्री सोरेन ने पहले कहा था कि उनके पिता का लंबे समय से अस्पताल में नियमित इलाज चल रहा है। वरिष्ठ आदिवासी नेता शिबू सोरेन ने 38 वर्षों से अधिक समय तक झारखंड मुक्ति मोर्चा का नेतृत्व किया और उन्हें पार्टी का संस्थापक संरक्षक माना जाता है। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी हेमंत सोरेन से मिलकर शिबू सोरेन का हालचाल जाना था।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

और कितनी बेवफा होगीं पत्‍नियां, अब सेल्‍फी के बहाने पति के कत्‍ल की कोशिश