व्हाट्‍सएप पर पुलिस को भेजा पोर्न वीडियो

Webdunia
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने एक युवक को पोर्न क्लिप भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने मंगलवार को व्हाट्‍सएप के जरिए पोर्न क्लिप भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन नंबर पर भेजा था।

उस युवक ने जब वह क्लिप भेजी तो वह नशे में था। सूत्रों के मुताबिक प्रोटोकॉल के तहत एक अधिकारी हेल्पलाइन पर आने वाले सभी संदेशों के बारे में एक रिपोर्ट तैयार करता है। उसके बाद वह सभी संदेशों के ऑडियो और वीडियो क्लिप फॉरेंसिक लैब को भेजता है, जहां पर उसकी प्रमाणिकता सत्यापित की जाती है। उनके सत्यापन के बाद ही कोई कार्रवाई होती है।

इस मामले में जब लैब मे जांच हुई तो पता चला कि वह क्लिप एक पॉर्न फिल्म का हिस्सा है, इस बात से वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए। इस पर मंगलवार रात को सूचना तकनीक कानून के तहत बाराखंभा रोड थाने में मामला दर्ज किया गया। उसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

भ्रष्टाचार निरोधी हेल्पलाइन नंबर 6 अगस्त से शुरू हुआ था। जांच में पुलिस ने मोबाइल नंबर से आरोपी युवक का पता लगा लिया। पुलिस ने बुधवार शाम को फरीदाबाद से उस युवक को पकड़ लिया। आरोपी युवक महेंद्र 10वीं तक पढ़ा है और एक मॉल में काम करता है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह चाहता था कि पुलिस पोर्न इंडस्ट्री का भांडाफोड़ करे, इसलिए उसने पोर्न क्लिप हेल्पलाइन नंबर पर भेज दिया।

इसका मकसद यह है कि कोई पुलिसकर्मी या अधिकारी घूस लेता है या मांगता है तो उसकी क्लिप उस नंबर पर भेजी जाए। लोग वीडियो या ऑडियो क्लिप मेल भी कर सकते हैं। (एजेंसियां)

इस बार मैं अपना आपा नहीं खोने वाला हूं, जस्टिस पारदीवाला ने क्यों कही यह बात

1 लीटर दूध के लिए बुजुर्ग महिला ने गंवाए 18.5 लाख रुपए

आजादी के बाद पहली बार उत्तर महाराष्ट्र के 4 आदिवासी गांवों में फहराया गया तिरंगा

कैसा होगा अगली पीढ़ी का GST, इसका क्या होगा फायदा

स्वामी रामदेव बोले, रूस एवं चीन से मिलकर भारत करेगा अमेरिकी गुंडागर्दी खत्म

न सीजफायर, न कोई डील, अलास्का में ट्रंप और पुतिन में आखिर किस मुद्दे पर हुई बात

वोट चोरी के आरोपों पर हलफनामा दें या देश से माफी मांगे, राहुल का नाम लिए बिना चुनाव आयोग ने साधा निशाना

Rahul Gandhi : चुनाव चोरी नहीं होने देंगे, बिहार में वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत पर गरजे राहुल गांधी

उज्जैन की महाकाल सवारी का आंखों देखा हाल मप्र के सभी आकाशवाणी केंद्रों पर

मुंबई में 10 हजार वाहनों पर लगाया 1 करोड़ रुपए का जुर्माना, दही हांडी उत्‍सव में हुआ यातायात नियमों का उल्लंघन