सतपाल महाराज का आश्रम सीज

ललित भट्‌ट, देहरादून से

Webdunia
गुरुवार, 28 अगस्त 2014 (00:43 IST)
FILE
लोकसभा चुनावों में उत्तराखंड से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद सतपाल महाराज के ऋषिकेश स्थित प्रेमनगर आश्रम को हरिद्वार विकास प्राधिकरण ने सीज करने के आदेश दे दिए हैं। यह आदेशहरिद्वार विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने दिए हैं। इस आश्रम को गंगा के किनारे 200 मीटर दायरे के भीतर अवस्थित होने के कारण सीज किया जाना बताया जा रहा है।


सतपाल महाराज भले भाजपा में चले गए लेकिन उनकी पत्नी कांग्रेस में ही हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार में वे कैबिनेट मंत्री थीं, लेकिन लोकसभा चुनाव में ऐन पहले सतपाल महाराज के पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में जाने के बाद उनकी पत्नी को भी मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। अब हाईकोर्ट द्वारा गंगा किनारे 200 मीटर की परिधि के अंतर्गत किसी भी निर्माण को रोकने संबंधी नि‍र्देशों के मद्‌देनजर सतपाल महाराज के प्रेमनगर आश्रम को सीज कर दिया गया है।

यह कार्यवाही नरेन्द्रनगर एवं ऋषिकेश के एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर गई बताई जा रही है। पिछले दिनों राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सतपाल महाराज की कांग्रेस में कमी दूर करने को उनके छोटे भाई भोले जी महाराज के जन्मदिन पर उनके द्वारा आयोजित समारोह में शिरकत कर एक संकेत दिया था कि अब कांग्रेस उनके भाई भोले जी महाराज को उनकी जगह ला सकती है।

उल्लेखनीय है कि सतपाल महाराज एवं भोलेजी महाराज के बीच संबंध ठीक नहीं हैं, इस कारण कांग्रेस सतपाल महाराज की कमी को उनके भाई के जरिए पूरी कर उन्हें एक कड़ा संदेश देना चाहती है। शुक्रवार को हुई आश्रम के सीज करने की कार्यवाही ने संकेत दिया है कि आगामी दिनों में सतपाल महाराज को और अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

उधर भाजपा में भी सतपाल महाराज अपना स्थान नहीं बना पा रहे हैं। प्रदेश के भाजपा के बड़े नेता सतपाल महाराज को सहन करते नहीं दिखते। इस वक्त राजनीति में अलग- थलग पड़े सतपाल महाराज अब देख दिनों फेर के मुहावरे को ही चरितार्थ करने को मजबूर हैं। उनकी मंत्री रह चुकी पत्नी भी कांग्रेस के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों से दूर ही रहती हैं।

हालांकि वे अब भी कांग्रेस की विधायक हैं। अपनी उपेक्षा से आहत अमृता रावत मुखयमंत्री के स्वास्थ्य खराब होने पर उनसे मिलने एम्स भी नहीं गई थीं, लेकिन इसके बावजूद उनकी कांग्रेस पार्टी मेंपुरानी धमक वापसी के कोई आसार नहीं है। पार्टी छोड़ने के बाद सतपाल महाराज एवं उनकी विधायक पत्नी के दिन बहुरने का इंतजार है।

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन