Biodata Maker

राज ठाकरे के दादा देवास में पढ़े थे

Webdunia
- चंद्रकांत शिंद े
मुंबई। महाराष्ट्र में रेलवे की परीक्षा देने आए उत्तर भारतीय छात्रों से मारपीट करने वाले राज ठाकरे के दादा प्रबोधनकार ठाकरे मध्यप्रदेश के देवास में पढ़ने गए थे। वे देवास के विक्टोरिया हाईस्कूल में दो वर्ष पढ़े। उन्होंने स्कूल के प्राचार्य गंगाधर नारायण शास्त्री को धन्यवाद दिया था और कहा था कि उनकी वजह से उन्हें पढ़ने में रुचि जगी। लगता है, मनसे प्रमुख राज ठाकरे इस बात को भूल गए हैं।

शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के पिता सीताराम केशव ठाकरे उर्फ प्रबोधनकार ठाकरे 1901 व 1902 में देवास में थे।

मुंबई के नजदीक पनवेल में रहने वाले सीताराम ठाकरे पनवेल में पाँचवीं तक पढ़े। उनके मामा राजाराम नारायण गडकरी देवास संस्थान में वकालत कर रहे थे। संस्थान के राजघराने से उनके अच्छे संबंध थे। वे जब पनवेल में ठाकरे के घर गए तब सीताराम ठाकरे को अपने साथ देवास ले गए। उनके पास निवास प्रमाण-पत्र न होने के बावजूद विक्टोरिया हाईस्कूल के प्राचार्य गंगाधर नारायण शास्त्री ने उन्हें छठी में दाखिला दे दिया। यह 1901 की बात है।

स्कूल में देसाई सर अँगरेजी, नांदेड़कर सर इतिहास, महामहोपाध्याय पटवर्धन संस्कृत और खुद प्राचार्य शास्त्री अँगरेजी पढ़ाते थे। प्रबोधनकार ठाकरे ने अपनी जीवनी में लिखा है कि वे छठी में फेल हो गए थे।

प्रबोधन ठाकरे देवास में ही योगींद्र श्रीशीलनाथ महाराज के आश्रम में भी वे जाते थे। छठी पास होने के बाद ठाकरे बीमार हो गए। उसी समय इंदौर में प्लेग फैल गया। तब उनके पिता केशव ठाकरे देवास आए और उन्हें वाया उज्जैन मुंबई लाए। वहाँ से फिर अपने पनवेल स्थित घर ले गए। ठाकरे का जन्म पनवेल में ही 17 सितंबर 1885 को हुआ था। ठाकरे बाद में 1920 में मल्हारराव महाराजा के कहने पर देवास गए थे। इसके बाद वे 1936 में भी देवास गए, जहाँ उन्हें भाषण देने के लिए बुलाया गया था। जिस स्कूल में वे पढ़े थे वहीं पर उन्हें भाषण देना था।

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

8 लाख साल पुराने ऊनी हाथी का हो सकता है पुनर्जन्म, 4000 साल पहले हुआ था विलुप्त

झारखंड में सोरेन सरकार का एक साल, शुरू हुआ सेवा अधिकार सप्ताह

आधी आबादी बढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा : सीएम योगी

LIVE: देश में नए श्रम कानून लागू, व्हाइट हाउस में ट्रंप से मिले ममदानी

SIR के लिए 2003 की वोटर लिस्ट में नाम होना क्यों जरूरी है?