Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मिजोरम में एके-47 की 1,800 राउंड गोलियां जब्त, 3 लोग गिरफ्तार

हमें फॉलो करें मिजोरम में एके-47 की 1,800 राउंड गोलियां जब्त, 3 लोग गिरफ्तार
, मंगलवार, 12 सितम्बर 2023 (22:16 IST)
आइजोल। मिजोरम के सियाहा जिले में मंगलवार को म्यांमार के 2 नागरिकों सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एके-47 की 1,800 गोलियां बरामद की गई हैं। असम राइफल्स ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस की संयुक्त टीम ने त्लांगपुइकॉन के पास जांच के लिए 3 दोपहिया वाहनों को रोका।
 
उन्होंने बताया कि जांच के बाद म्यांमार के 2 नागरिकों सहित 3 लोगों को पकड़ लिया गया और उनके पास से एके-47 की 1,800 गोलियां बरामद की गईं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BJP ने सनातन धर्म के लगातार अपमान पर कांग्रेस की चुप्पी को लेकर उठाए सवाल