दिल्ली के अशोक विहार में अटलांटिस बैंक्वेट हॉल में लगी आग, मैनेजर की मौत

Webdunia
मंगलवार, 17 मई 2022 (23:40 IST)
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार इलाके के निकट एक बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को आग लगने से उसके प्रबंधक की मौत हो गई। पुलिस और दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बैंक्वेट हॉल के प्रबंधक हर्ष चोपड़ा (30) आग लगने के कारण पहली मंजिल पर फंस जाने के कारण बेहोश हो गए। अधिकारी ने कहा कि उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 
दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि अटलांटिस बैंक्वेट हॉल में आग लगने की सूचना शाम 5.47 बजे मिली और दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
 
अधिकारियों ने बताया कि जब आग लगी तब बैंक्वेट हॉल में कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं था। उन्होंने बताया कि आग बुझाने का अभियान जारी है और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
 
पुलिस ने कहा कि आग सबसे पहले भूतल पर मंच के पास लगी और देखते ही देखते इमारत की चारों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल आग को बुझा दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

भोपाल ड्रग्स व लव जिहाद केस में मछली परिवार के रसूख पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त

अगला लेख