MP के सतना में 3 मंजिला इमारत ढही, 1 मजदूर की मौत, 5 अन्य घायल

Webdunia
बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (20:39 IST)
Satna Building Collapse case : मध्य प्रदेश के सतना शहर में एक इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। यह दुर्घटना तब हुई, जब मंगलवार रात बाजार बंद होने के बाद इमारत के भूतल पर एक दुकान में नवीनीकरण का काम चल रहा था।
 
अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार आधी रात को सिटी कोतवाली पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत एक बाजार में तीन मंजिला इमारत ढह गई। कोतवाली थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी के अनुसार, इमारत ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई, जिसकी पहचान सतना जिले के सिंहपुर गांव के रहने वाले छोटेलाल कुशवाह के रूप में हुई है।
 
उन्होंने बताया कि कुशवाह का शव बुधवार तड़के मलबे से बाहर निकाला गया। नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, हादसे की चपेट में आए पांच लोगों को बचाया गया है। उन्हें चोटें आई हैं और अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
 
चौहान ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई, जब मंगलवार रात बाजार बंद होने के बाद इमारत के भूतल पर एक दुकान में नवीनीकरण का काम चल रहा था।
 
सतना नगर निगम के आयुक्त अभिषेक गहलोत ने कहा कि अधिकारियों को सूचना मिली थी कि इमारत में कुछ मजदूर फंसे हुए हैं, जिसके बाद नगर निकाय, जिला प्रशासन और पुलिसकर्मियों के दल ने बचाव अभियान शुरू किया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख