छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर, हथियार और अन्य सामान बरामद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (11:38 IST)
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा (Sukma) जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 1 नक्सली को ढेर कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुमालपाड़ गांव के करीब सुरक्षाबलों (security forces) ने 1 नक्सली को ढेर कर दिया।

ALSO READ: छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 154 नक्सली मारे गए
 
उन्होंने बताया कि चिंतागुफा थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना पर सुरक्षाबलों को रवाना किया गया था। दल में जिला बल, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) तथा 'बस्तर फाइटर' के जवान शामिल थे। दल जब तुमालपाड़ गांव के करीब था तब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी फिर सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

ALSO READ: Naxalism : नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार, अमित शाह का दावा मार्च 2026 तक हो जाएगा खात्मा, किया प्लान का खुलासा
 
अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां 1 नक्सली का शव, हथियार और अन्य सामान मिला। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली की शिनाख्त की जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रेमानंद महाराज का वृंदावन में क्यों हो रहा विरोध

कब शुरू होंगे H-1B वीजा के लिए रजिस्ट्रेशन, क्या है आवेदन की प्रक्रिया

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 4 मई को, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अदाणी के छोटे बेटे की शादी, 10,000 करोड़ रुपए दान करने की घोषणा

अजित पवार बोले, मेरी पत्नी और बेटे हारे, मैंने EVM को नहीं दिया दोष

सभी देखें

नवीनतम

ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज विश्व की सबसे बड़ी ग्राउण्ड वॉटर रिचार्ज परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अमेरिका में बंधक बने, फिरौती हरियाणा में वसूली, US से लौटे UP के देवेन्द्र की दर्दभरी कहानी

LIVE: Delhi Election Results 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025, पल-पल की जानकारी

सरकार ने लोकसभा में बताया, विदेशी जेलों में बंद हैं 10152 भारतीय

मुंबई में GBS का पहला मामला, पुणे में अब तक 6 मरीजों की मौत

अगला लेख