चालक के नियंत्रण खोने से पुणे में बस खाई में गिरी, 1 यात्री की मौत व 22 घायल

Webdunia
शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (12:06 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार तड़के एक बस के फिसलकर एक खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक यात्री की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। दौंड थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना तड़के 5.30 जिले की बारामती तालुका के मलाड गांव के पास हुई।
 
उन्होंने कहा कि निजी बस में 50 यात्री सवार थे और यह तुलजापुर से आ रही थी, तभी चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और बस फिसलकर खाई में जा गिरी। हादसे में 1 शख्स की मौत हुई है और 22 अन्य जख्मी हुए हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि 16 घायलों को पिरामिड ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है और 6 अन्य भिगवान आईसीयू अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि बस कोल्हापुर, पंढरपुर आदि की तीर्थयात्रा पर थी और इसमें सवार ज्यादातर यात्री भवानी पेठ के निवासी हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

भारत के शहरों को जलवायु क़हर से बचने के लिए कसनी होगी कमर

जियो ने लॉन्च किया एआई रेडी क्लाउड कम्प्यूटर Jio PC

ग़ाज़ा में भुखमरी और व्यापक कुपोषण के बढ़ते प्रमाण

खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

कावड़ियों की मौत पर मुख्‍यमंत्री सोरेन ने शोक जताया

अगला लेख