Hanuman Chalisa

कुलगाम में 1 आतंकी ढेर, राजौरी में चीन निर्मित हथियार व गोला-बारूद बरामद

सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 4 जुलाई 2020 (14:37 IST)
जम्‍मू। कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में 1 आतंकी मार गिराया गया है। फिलहाल मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों को कुलगाम के आरेह इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।
 
इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और 1 आतंकी को मार गिराया। हालांकि मारे गए आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। दूसरी ओर राजौरी में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है।
ALSO READ: श्रीनगर में मुठभेड़ में CRPF का जवान शहीद, एक आतंकी ढेर
सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है। यहां से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद हुआ है। हथियार और गोला-बारूद बरामद होने के बाद आशंका जताई जा रही है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
 
राजौरी में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 11 ग्रेनेड, पिस्टल की 14 मैगजीनें, 2 चीन निर्मित पिस्टल, चीन निर्मित 1 ग्रेनेड और एके-47 के 920 कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान में रेतीला बवंडर, 5 जिलों में छाया अंधेरा, पाकिस्‍तान ने बदल डाला भारत का मौसम

शादी से पहले दूल्हे ने काटा प्रायवेट पार्ट, परिवार में हड़कंप, युवक की हालत गंभीर, आखिर क्यों उठाया यह कदम?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक पर सोनारपुरा में हमला, कपड़े फाड़े, हेलमेट पहनकर बचाई जान

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

अगला लेख