उत्तराखंड में 2 सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोगों की मौत, 4 अन्य घायल

Webdunia
शुक्रवार, 10 जून 2022 (00:41 IST)
देहरादून/ नई टिहरी। उत्तराखंड के नैनीताल और टिहरी जिलों में गुरुवार को 2 सड़क दुर्घटनाओं में 10 लोगों की मृत्यु हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए संबंधित जिला प्रशासनों को घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नैनीताल जिले के अधौडा गांव के पास देर शाम एक जीप के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

जिला मुख्यालय से करीब 100-150 किलोमीटर दूर दुर्घटनास्थल के लिए सूचना मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल की टीम को रवाना कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन हल्द्वानी से रीठा साहिब जा रहा था। हालांकि हादसे की विस्तृत जानकारी की अभी प्रतीक्षा है।

टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र में हुई एक अन्य घटना में एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार एक महिला समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना पोखार गांव से गेंवली गांव के लिए बनाई जा रही नई सड़क के पास उस समय हुई जब आठ सवारियों को लेकर घनसाली से ग्राम सौड़ जा रहा यह वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

दुर्घटना में पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जिनमें एक महिला भी शामिल है। घायलों को स्थानीय लोगों, पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों की मदद से खाई से निकालकर निकटवर्ती पिलिखी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की तथा ईश्वर से उनके शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए संबंधित जिला प्रशासनों को उन्हें समुचित उपचार प्रदान करने को कहा है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख