जर्मनी के 12 नागरिकों ने गया में किया पिंडदान

Webdunia
बुधवार, 11 अक्टूबर 2023 (23:53 IST)
Citizens of Germany performed Pind Daan : बिहार के गया जिले में 11 महिलाओं सहित 12 जर्मन नागरिकों ने अपने पूर्वजों की आत्मा की मुक्ति के लिए बुधवार को फल्गु नदी के तट पर देव घाट पर पिंडदान किया।
 
सभी महिलाओं ने पारंपरिक भारतीय साड़ी पहनकर विष्णुपद मंदिर और देव घाट पर पिंडदान अनुष्ठान और ‘जल तर्पण’ किया। उनके समूह के एकमात्र पुरुष सदस्य ने धोती पहनकर पिंडदान किया। उन्होंने स्थानीय पंडित लोकनाथ गौड़ के सामने पिंडदान किया।
 
पिंडदान करने वाले जर्मन नागरिकों में नतालिया, स्वेतलाना, ऑक्साना, शासा, इरिना, मार्गेरिटा, ग्रिचकेविच, एलिसेंट्रा और केविन शामिल थे। गया में 29 सितंबर से शुरू हुए पितृपक्ष के दौरान पितृ पूजा और पिंडदान करना बेहद शुभ माना जाता है।
 
पिंडदान करने के बाद एलिसेंट्रा ने कहा, यह गया जिले की मेरी पहली यात्रा है और अनुष्ठान करने के बाद मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। यह एक सुंदर जगह है और लोग बहुत सहयोगी हैं। हम इस पल को जीवनभर कभी नहीं भूलेंगे।
 
गौड़ ने कहा, पितृ पक्ष के दौरान गया आने वाले विदेशियों की संख्या हर साल बढ़ रही है। हाल ही में यूक्रेन की एक महिला ने रूस के हमले में मारे गए सैनिकों और लोगों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए यहां सामूहिक पिंडदान किया था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड के देवघर में दर्दनाक हादसा, 18 कांवड़ियों की मौत

भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मिला जीवनदान, मौत की सजा रद्द

कैसे रेंगने वाले शहर में बदला बेंगलुरु

LIVE: संसद में आज भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, पीएम मोदी देंगे जवाब

हिमाचल के मंडी में बादल फटने से तबाही, 2 की मौत, घरों में घुसा मलबा

अगला लेख