Uttarakhand : मदमहेश्वर घाटी में फंसे 128 लोगों का हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू

हिमा अग्रवाल
बुधवार, 16 अगस्त 2023 (17:36 IST)
Uttarakhand News : पहाड़ों पर अतिवृष्टि के चलते मदमहेश्वर घाटी में ग्राम गौंडार और बणतोली स्थान पर पैदल मार्ग को जोड़ने वाला पुल एवं मार्ग का कुछ हिस्सा बहन जाने के कारण संपर्क मार्ग टूट गया, जिसके चलते वहां पर यात्री एवं स्थानीय लोग फंस गए थे।आज अब तक 128 लोगों का हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर लिया गया है।
 
बीते कल सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने रॉफ्टिंग अभियान के द्वारा 52 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया था, लेकिन जैसे ही गुरुवार को मौसम थोड़ा साफ हुआ तो रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली गई। अब तक मदमहेश्वर घाटी में फंसे 128 लोगों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर लिया गया है।

मदमहेश्वर धाम से लगभग 6-7 किमी नीचे नानू नामक स्थान पर स्थानीय लोगों व महिलाओं की मदद से वैकल्पिक व अस्थाई हेलीपैड तैयार किया गया है। यहां तक फंसे यात्री और स्थानीय लोग पैदल पहुंचे। अस्थाई हेलीपैड पर खड़े हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरते हुए फंसे लोगों को रांसी गांव तक छोड़ा है।

जहां से वापसी का सफर उनके द्वारा सड़क मार्ग से किया जा रहा है। आज अब तक 128 लोगों का हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर लिया गया है। अस्थाई हेलीपैड पर लोगों को तरतीबवार भेजने हेतु थाना गुप्तकाशी का पुलिस बल मौजूद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

अगला लेख