रांची में 13 साल की छात्रा से गैंगरेप, दोस्‍त ने रची साजिश

Webdunia
रविवार, 29 अगस्त 2021 (15:22 IST)
रांची। झारखंड की राजधानी रांची से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां के मांडर इलाके में 13 साल की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म हुआ है। छात्रा अपने अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी, जहां उसके दोस्त और अन्‍य 6 लोगों ने दुष्‍कर्म किया।

खबरों के अनुसार, छात्रा के दोस्त ने ही पूरी साजिश रची थी। नाबालिग छात्रा की अपने ही गांव के एक लड़के से दोस्ती थी। ऐसे में वह लड़का पीड़िता को झांसे में लेकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां पहले से 6 अन्य लड़के मौजूद थे। जहां उन्‍होंने उसके साथ दुष्‍कर्म किया।

इतना ही नहीं दुष्‍कर्म के बाद आरोपियों ने पीड़िता को उसकी सहेली के घर पर छोड़ दिया। ऐसे में वह पूरी रात डरी-सहमी रही। अगले दिन सुबह जब अपने घर पहुंची तो घरवाले को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर चार आरोपियों को पकड़ा है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली डबल मर्डर केस में नौकर गिरफ्तार, डांट से नाराज होकर ली मां-बेटे की जान

राहुल गांधी का दावा, महाराष्‍ट्र में 3 माह में 767 किसानों ने की आत्महत्या

LIVE: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 8 घायल

Modi In Ghana: घाना में बोले पीएम मोदी, विकास यात्रा में भारत सिर्फ साझेदार नहीं बल्कि सहयात्री है

दिल्ली हाईकोर्ट ने क्यों लगाई पतंजलि के विज्ञापन पर रोक, क्या है डाबर से इसका कनेक्शन?

अगला लेख