Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्‍तर प्रदेश में 13 वर्षीय लड़की से दुष्‍कर्म, गला दबाकर की हत्‍या

Advertiesment
हमें फॉलो करें उत्‍तर प्रदेश में 13 वर्षीय लड़की से दुष्‍कर्म, गला दबाकर की हत्‍या
, रविवार, 16 अगस्त 2020 (12:40 IST)
लखीमपुर खीरी (उत्‍तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश स्थित लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव में 13 साल की एक लड़की की बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। सपा और बसपा ने इस घटना का जिक्र करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक प्रताप ने रविवार को बताया कि ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय एक लड़की शुक्रवार को अपने खेत में गई थी। घर वापस नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश की। इसी दौरान एक गन्ने के खेत से लड़की का शव बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि शुरू में उस लड़की की दोनों आंखें फोड़े जाने और जबान काटने की खबर मिली थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है। रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की बलात्कार के बाद गला दबाकर हत्या की गई है।

प्रताप ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने संजय और संतोष नामक युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।

इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट कर कहा, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक बेबस किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना है। भाजपा काल में बच्चियों और नारियों का उत्पीड़न चरम पर है। उन्होंने कहा, बलात्कार, अपहरण, अपराध और हत्याओं के मामले में भाजपा सरकार प्रश्रयकारी क्यों बन रही है।

उधर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में दलित नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद उसकी नृशंस हत्या अति दुखद और शर्मनाक है। ऐसी घटनाओं से सपा और वर्तमान भाजपा सरकार में फिर क्या अंतर रह गया। सरकार दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे। बसपा की यही मांग है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुदीक्षा भाटी मौत मामले में 2 गिरफ्तार, पुलिस कर रही है जांच