उधमपुर में 13 साल की लड़की को बाल विवाह से बचाया, माता-पिता समेत 6 गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 15 अगस्त 2020 (00:22 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को उधमपुर जिले में 13 साल की एक लड़की को बचाया जिसका उसकी उम्र से करीब 3 गुना अधिक उम्र के पुरुष से जबरन विवाह कराया जा रहा था। इस मामले में लड़की के माता-पिता सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि लड़की को कटवाल्ट गांव (रामनगर) के सरपंच की सूचना पर बचाया गया। सरपंच ने पुलिस को सूचना दी थी कि गघोटे में नाबालिग लड़की की जबरन 35 साल के पुरुष से शादी कराई जा रही है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर गई पुलिस टीम ने लड़की की उम्र संबंधी दस्तावेज मांगे और उससे पता चला कि वह मात्र 13 साल की है। पुलिस ने बताया कि मामले में लड़की के माता-पिता, दूल्हा, दूल्हे के माता-पिता और शादी कराने वाले पंडित को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान राज कुमार (लड़की का पिता), सुषमा (लड़की की मां), दया राम (दूल्हा), संथोकू (लड़के का पिता), शानू (लड़की की मां) और रतन (पंडित) के तौर पर की गई है। अधिकारियों ने बताया कि रामनगर थाने में बाल विवाह निषेध कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि लड़की के अनुरोध पर उसे बाल कल्याण समिति के माध्यम से उसकी मौसी को सौंप दिया गया है। जिला पुलिस ने जिम्मेदार नागरिक और जन प्रतिनिधि के तौर पर अपनी भूमिका निभाने के लिए सरपंच की प्रशंसा की और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख