suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीएम सोरेन के जवाब को लेकर झारखंड विधानसभा में हंगामा, 18 BJP विधायक निलंबित

Advertiesment
hemant soren
18 BJP MLAs suspended : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 18 विधायकों (MLAs) को गुरुवार को अशोभनीय आचरण करने के लिए 2 अगस्त दोपहर 2 बजे तक विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। ये विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रोजगार के मुद्दे पर जवाब की मांग कर रहे थे।
 
इन विधायकों को मार्शलों की मदद से सदन से बाहर निकाला गया, क्योंकि निलंबन के बाद इन विधायकों ने सदन से बाहर जाने से इंकार कर दिया था। ये विधायक 1 दिन पहले विपक्षी विधायकों को मार्शलों की मदद से सदन से बाहर निकाले जाने का विरोध कर रहे थे।

 
1 दिन पहले विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के विधायकों को सदन से मार्शलों की मदद से बाहर निकाला गया था। इन विधायकों ने यह कहते हुए आसन के सामने से हटने से इनकार कर दिया था कि वे रोजगार सहित प्रमुख मुद्दों से जुड़े उनके सवालों का जवाब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से नहीं दिए जाने के विरोध में वहीं रात बिताएंगे।
 
गुरुवार को भाजपा विधायक सदन की बैठक शुरू होने से पहले ही आसन के समक्ष आकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगाने लगे। उन्हें कुछ दस्तावेज फाड़ते भी देखा गया। सत्र की शुरुआत से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच बहस होती देखी गई। कल सदन से बाहर निकाले गए भाजपा विधायकों ने बुधवार की रात विधानसभा लॉबी में बिताई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

live : हिमाचल में 3 स्थानों पर बादल फटने से तबाही, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त