Hanuman Chalisa

बच्चे के शरीर से अलग की 18 सेमी लंबी पूंछ

Webdunia
मंगलवार, 4 अक्टूबर 2016 (20:08 IST)
नागपुर। सरकारी सुपर स्पेशिए लिटी अस्पताल (एसएसएच) के चिकित्सकों के एक दल ने 18 वर्षीय एक किशोर के शरीर से 18 सेमी लंबी पूंछ को सफलतापूर्वक अलग कर दिया है, जिसे सबसे लंबी पूंछ बताया जा रहा है। इस पूंछ के असामान्य विकास के कारण किशोर को काफी पीड़ा हो रही थी।
 
न्यूरो सर्जरी विभाग के मुख्य डॉक्टर प्रमोद गिरी ने बताया कि परिवार को पहले से ही पूंछ के असामान्य विकास के बारे में पता था लेकिन वो सामाजिक डर और इससे जुड़े अंधविश्वास के कारण डॉक्टर से संपर्क नहीं कर रहे थे। इसके अलावा इससे उसके स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा था।
 
डॉक्टर ने बताया कि सामान्य तौर पर जन्म के समय ही इस तरह के दोष का पता चल जाता है। धीरे-धीरे बड़े होने पर भी इसकी पहचान हो जाती है, लेकिन इस मामले में अभिभावकों के साथ बच्चे ने भी इतने वर्षों तक इस बात को छुपाकर रखा। जन्म के कुछ महीनों के बाद ही सर्जरी के द्वारा इस दोष को खत्म किया जा सकता था।
 
डॉक्टर ने बताया कि जब लड़के के लिए यह स्थिति काफी पीड़ादायक हो गई तब उसके अभिभावक उसे लेकर पिछले सप्ताह अस्पताल आए और दो दिन बाद उसका ऑपरेशन हो गया। डाक्टर गिरी ने बताया, जब पूंछ की लंबाई बढ़ गई और इसमें हड्डियां निकल आईं तो इससे लड़के को काफी परेशानी होने लगी। यह शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से परेशान करने वाला था। मरीज ठीक से बैठ और सो भी नहीं पा रहा था।
 
डॉक्टर गिरी का दावा है कि यह सबसे लंबी पूंछ है और यह दुर्लभ मामले में से एक है इसलिए इसे मेडिकल जर्नल में जगह दी जाएगी। इस तरह की पूंछ खासतौर पर मूत्राशय को प्रभावित करती है। इससे पैरों या शरीर के निचले अंगों में दर्द रहता है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

एसआईटी ने की अग्निकांड स्थल की पड़ताल, घायलों से भी मिला जांच दल

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

अगला लेख