Nashik : तोप का गोला फटने से 2 अग्निवीरों की मौत, परीक्षण के दौरान हुआ विस्फोट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 (16:50 IST)
Maharashtra News : महाराष्ट्र के नासिक जिले में आर्टिलरी सेंटर में परीक्षण के दौरान तोप से दागे गए एक गोले के फट जाने के कारण 2 अग्निवीरों की मौत हो गई। अग्निवीरों की एक टीम तोप से गोले छोड़ रही थी, तभी एक गोला फट गया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच जारी है।
 
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर नासिक रोड इलाके में 'आर्टिलरी सेंटर' में हुई। उन्होंने बताया कि विस्फोट में अग्निवीर गोहिल विश्वराज सिंह (20) और सैफत शिट (21) की मौत हो गई।
ALSO READ: सत्ता में आते ही 24 घंटे में खत्म कर देंगे अग्निवीर भर्ती योजना, बोले अखिलेश यादव
अधिकारी ने बताया कि अग्निवीरों की एक टीम तोप से गोले छोड़ रही थी, तभी एक गोला फट गया, जिससे दो अग्निवीर घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें देवलाली के एमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
ALSO READ: बड़ी खबर, UP, MP, CG में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में आरक्षण
उन्होंने बताया कि हवलदार अजीत कुमार की शिकायत के आधार पर देवलाली कैंप पुलिस थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच जारी है। (भाषा) (File Photo) 
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख