Biodata Maker

गैंगस्टर विकास दुबे के 2 और साथी ढेर, पुलिस ने प्रभात मिश्रा और बउवा दुबे को मार गिराया

Webdunia
गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (08:29 IST)
लखनऊ। यूपी पुलिस ने गुरुवार को एक मुठभेड़ में गैंगस्टर विकास दुबे के 2 साथियों को मार गिराया। प्रभात मिश्रा को कानपुर और बउवा दुबे को इटावा में पुलिस ने ढेर कर दिया। विकास दुबे के दोनों साथी बिकरु कांड में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल थे।

ALSO READ: Kanpur Encounter Case : फरीदाबाद में छुपा था गैंगस्टर विकास दुबे, पुलिस की छापेमारी से पहले हुआ फरार, 3 साथी गिरफ्त में
प्रभात मिश्रा पुलिस कस्टडी से भागते समय मारा गया। प्रभात को कोर्ट पेश कर के यूपी एसटीएफ को ट्रांजिट रिमांड पर लिया था। यूपी एसटीएफ उसे रिमांड पर कानपुर ला रही थी। पनकी थाना क्षेत्र में गाड़ी खराब हो गई। इस बीच प्रभात ने यूपी एसटीएफ के एक दरोगा की पिस्टल छिनकर भागने का प्रयास किया।
 
पुलिस ने उसे रोका तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में प्रभात मिश्रा मारा गया।

प्रभात को पुलिस ने बुधवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। जब उसे गिरफ्तार किया गया था तो पुलिस ने उसके पास से 2 पिस्टर, 2 तमंचे और 44 कारतूस बरामद किए थे। उस पर भी बिकरू कांड में पुलिस पर गोलियां चलाने का आरोप है।

इटावा पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे का सहयोगी बउवा दुबे उत्तर प्रदेश इटावा में मुठभेड़ में मारा गया, उस पर 50,000 रुपए का इनाम था।
 
उल्लेखनीय है कि पुलिस अभी भी बिकरू कांड के मुख्‍य आरोपी विकास दुबे की तलाश कर रही है। पुलिस ने बुधवार को भी एक एनकाउंटर में विकास के करीबी अमर दुबे को मार गिराया था।

कानपुर में चौबेपुर के पूर्व थानाध्यक्ष विनय तिवारी और बिकरू इलाके के बीट प्रभारी के. के. शर्मा को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की पुलिस के साथ मुठभेड़ से पहले इस संबंधी जानकारियां लीक किये जाने का आरोप है। ये दोनों अपने साथियों को छोड़कर मुठभेड़ स्थल से भाग आये थे। ये दोनों पहले ही निलंबित किए जा चुके थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिस नेवी अफसर की पत्‍नी को टीटीई ने ट्रेन से धक्‍का दिया था, उसकी लाश पटरियों पर मिली, आखिर क्‍या है हकीकत?

SMS और WhatsApp पर मिलेगा हाईवे सेफ्टी अलर्ट, Jio और NHAI में बड़ा समझौता

फिर सामने आया Pakistan का घटियापन, श्रीलंका के तूफान पीड़ितों को भेजी एक्सपायरी भोजन सामग्री, भारत खोला था एयरस्पेस

दिल्ली ब्लास्ट केस : स्पेशल NIA कोर्ट ने आमिर राशिद अली की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई

फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट के बाद Rajasthan में विस्फोटक से लदी पिकअप जब्त, 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका

सभी देखें

नवीनतम

असली काटने वाले तो संसद में बैठे हैं, 'कुत्ते' को लेकर मचे बवाल पर बोलीं रेणुका चौधरी, राहुल गांधी ने क्या कहा

काशी-तमिल संगमम में सुरक्षा घेरा तोड़कर CM योगी के मंच के करीब पहुंचा नशेड़ी, कमांडो ने धरदबोचा

इमरान जिंदा है, जेल में किया जा रहा है मेंटली टार्चर, बहन ने मुलाकात के बाद क्या कहा

Apple नहीं मानेगा मोदी सरकार का आदेश? संचार साथी ऐप की अनिवार्यता का को लेकर क्या कहा, पहले भी कर चुकी है एंटी-स्पैम एप को रिजेक्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार धान खरीद से किसानों की आय में बढ़ोतरी कर रही सुनिश्चित

अगला लेख