Gurugram Bus Fire : गुरुग्राम में चलती स्लीपर बस में आग लगने से 2 की मौत, 12 घायल

Webdunia
बुधवार, 8 नवंबर 2023 (23:41 IST)
Gurugram Bus Fire : दिल्ली-जयपुर मार्ग पर यहां बुधवार रात एक चलती स्लीपर बस में आग लगने से 2 यात्रियों की मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। बस जलकर खाक हो गई और आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
 
अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 5 को मेदांता अस्पताल में और 7 को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
दमकल विभाग के उप निदेशक गुलशन कालरा ने बताया कि घटना दिल्ली से जयपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर झाड़सा फ्लाईओवर के पास रात करीब साढ़े आठ बजे की है।
 
उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली कि एक स्लीपर बस में आग लग गई है, जिसके बाद तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
 
जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दो यात्रियों की जलने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य यात्री झुलस गये।
 
सिविल अस्पताल के चिकित्सक डॉ मानव ने पुष्टि की कि अस्पताल में सात घायलों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि सभी घायल 30 से 50 प्रतिशत तक झुलस गये हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है।
 
घटना की सूचना मिलने के बाद उपायुक्त निशांत कुमार यादव और गुरुग्राम पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा भी मौके पर पहुंच गए। (प्रतीकात्मक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी विकास मुठभेड़ में ढेर

नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया, क्या बोले अमेरिकी राष्‍ट्रपति?

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

अगला लेख