Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2 सिर वाले बच्चे का हुआ जन्म, माता-पिता अस्पताल में छोड़कर हुए फरार

Advertiesment
2 Headed Baby
रांची। रांची के रिम्स अस्पताल में दो सिर जैसी बीमारी से ग्रसित बच्चा होने के बाद माता-पिता उसे छोड़कर चले गए। बच्चा आम बच्चे की तरह नहीं जन्मा। मुंह फेरने वाले माता-पिता को शायद पहले से इस परेशानी का अंदाजा था, इसलिए उन्होंने अपने घर का पता भी सही नहीं दिया था और शायद उन्होंने पहले से ही तय कर लिया था कि जन्म देने के उपरांत ही छोड़कर भाग जाएंगे। और बच्चे के जन्म लेते ही मां बाप उसे छोड़कर भाग गए। लेकिन यहां के डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने की जिम्मेवारी अपने सर ले ली।
 
बच्चे की जानकारी रिम्स प्रबंधन ने सीडब्ल्यूसी को दी। सीडब्ल्यूसी से पता चलने के उपरांत करुणा संस्था के लोग बच्चे के साथ खड़े हो गए। डॉक्टरों ने बच्चे की जान बचाने के लिए अपनी तरफ से हर एक कोशिश की। करुणा संस्थान से जुड़े और पीएसएममंत्रालय के चिकित्सक डॉ. देवेश ने खुद से आगे आकर बच्चे के लिए रक्तदान भी कर दिया। वरीय न्यूरो सर्जन डॉ. सीबी सहाय ने अपनी टीम के साथ बच्चे का 3 घंटे का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया।
 
इस बीच बच्चे को संस्था के लोग छुट्टी कराकर करुणा एनएमओ आश्रम ले गए थे। जब बच्चा 15 दिनों का हुआ तो फिर ऑपरेशन के लिए रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग लेकर आए। बच्चे को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाने के उपरांत फिर से करुणा आश्रम ले जाया जाएगा।(सांकेतिक चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ग्रीन पार्क में उड़ रही COVID प्रोटोकॉल की धज्जियां, भीड़ इतनी कि कारोबारी चाहते हैं 5 दिन तक चले मैच