Publish Date: Thu, 10 Feb 2022 (23:15 IST)
Updated Date: Thu, 10 Feb 2022 (23:18 IST)
गुरुग्राम (हरियाणा)। जिले में गुरुवार को एक अपार्टमेंट बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह जाने से उसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
शुरुआती जानकारी के अनसुार किन्टेल्स पाराडिसो हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के एक अपार्टमेंट की छत गिरने से उसके नीचे के 5-6 मंजिल और गिर गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य बचावकर्मी गुरुग्राम सेक्टर 109 में मौके पर पहुंच गए हैं।