अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में पंजाब में 2 लोग गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 15 अप्रैल 2023 (12:22 IST)
होशियारपुर (पंजाब)। अलगाववादी अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में पंजाब में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान होशियारपुर जिले के बाबक गांव निवासी राजदीप सिंह और जालंधर जिले के रहने वाले सरबजीत सिंह के रूप में की गई है।
 
राजदीप सिंह और सरबजीत सिंह को शुक्रवार रात मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जिन्होंने उन्हें 1 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के सदस्यों के खिलाफ पिछले महीने कार्रवाई शुरू की थी। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल 18 मार्च को जालंधर जिले में पुलिस के जाल से बच निकला था और वह तभी से फरार है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

क्या होता है ब्लैक बॉक्स, क्यों प्रत्येक विमान के लिए होता है महत्वपूर्ण

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे से पहले क्या थी वह उड़ती हुई वस्तु और कैसे बची कुमार की जान

मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला ब्लैक बॉक्स, विमान दुर्घटना का हो सकेगा खुलासा

यूपी के मदरसे में मौलवी ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो भी बनाया

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में जनता के लिए खोला गया राम दरबार, 5 जून को की गई थी प्राण प्रतिष्ठा

दुर्घटना का साइड इफेक्ट, एयर इंडिया AI Express उड़ान संख्या 171 का अब नहीं करेगी इस्तेमाल

छत्तीसगढ़ के कांकेर में परिवार ने जहर खाया, 3 बच्चों की मौत, दंपति की हालत गंभीर

ईरान का Israel पर पलटवार, तेल अवीव में 'इजराइयल के पेंटागन' पर हाइपरसोनिक मिसाइलों से प्रहार

LIVE:NEET-UG मेडिकल प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित

अगला लेख