Vikhroli landslide : प्रत्यक्षदर्शी का दावा- नगर निगम ने नहीं दी क्षेत्र खाली करने की सूचना, भारी बारिश से हुई 2 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 16 अगस्त 2025 (18:25 IST)
Vikhroli Mumbai weather update News : मुंबई के विक्रोली में भूस्खलन में 2 लोगों की मौत के बाद शनिवार को एक निवासी ने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों ने इस वर्ष क्षेत्र को खाली करने के लिए कोई पूर्व सूचना नहीं दी थी, जबकि मानसून के दौरान इस तरह की दुर्घटनाएं होने की संभावना रहती है। वर्षा नगर में तड़के भारी बारिश के बीच एक झोपड़ी पर पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर गिरने से एक ही परिवार के 2 सदस्यों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। लगभग 25 वर्षों से इस इलाके में रह रहीं छाया वसंत मकवाना ने कहा, हमें इस बार अधिकारियों से कोई नोटिस नहीं मिला।
 
विक्रोली पार्कसाइट के वर्षा नगर में तड़के भारी बारिश के बीच एक झोपड़ी पर पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर गिरने से एक ही परिवार के 2 सदस्यों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। लगभग 25 वर्षों से इस इलाके में रह रहीं छाया वसंत मकवाना ने कहा, हमें इस बार अधिकारियों से कोई नोटिस नहीं मिला। हम अपने घर में सो रहे थे, तभी अचानक देर रात लगभग 2:30 बजे एक घर पर मलबा गिर गया और एक परिवार फंस गया।
ALSO READ: मुंबई और उपनगरों में रातभर हुई भारी बारिश के कारण जलभराव, उपनगरीय रेल सेवा प्रभावित
उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और मलबे में फंसे परिवार को बाहर निकाला। मकवाना ने बताया कि सुरेश मिश्रा (50) और उनकी बेटी शालू (19) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी आरती (45) और बेटा ऋतुराज (20) घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
ALSO READ: Weather Update: यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में बारिश का जोर, IMD ने जारी किया अलर्ट
लगभग 40 सालों से इस इलाके में रह रही सुंकुम पाटिल ने कहा कि वह पीड़ितों को जानती थीं। पाटिल ने कहा, इलाके में ऐसा पहली बार हुआ है। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। यह भारी बारिश के कारण हुआ। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इस बार मैं अपना आपा नहीं खोने वाला हूं, जस्टिस पारदीवाला ने क्यों कही यह बात

1 लीटर दूध के लिए बुजुर्ग महिला ने गंवाए 18.5 लाख रुपए

आजादी के बाद पहली बार उत्तर महाराष्ट्र के 4 आदिवासी गांवों में फहराया गया तिरंगा

कैसा होगा अगली पीढ़ी का GST, इसका क्या होगा फायदा

स्वामी रामदेव बोले, रूस एवं चीन से मिलकर भारत करेगा अमेरिकी गुंडागर्दी खत्म

सभी देखें

नवीनतम

सासाराम में राहुल गांधी बोले, चुनाव आयोग ने जादू से लाखों वोटर पैदा किए

वोटर अधिकार रैली में तेजस्वी बोले, वोट की चोरी नहीं, डकैती की जा रही है

पीएम मोदी बोले, दिल्ली देश में हो रही विकास क्रांति की साक्षी

ढांचागत परियोजनाओं पर बढ़ा सरकारी खर्च, जानिए जून तिमाही में कितना मिला राजस्व

कठुआ में बादल फटने से तबाही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, क्या बोले अमित शाह?

अगला लेख