Publish Date: Thu, 17 Dec 2020 (09:02 IST)
Updated Date: Thu, 17 Dec 2020 (09:04 IST)
नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पंजाब में भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास दो आतंकवादियों को मार गिराया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हथियारों से लैस घुसपैठिए बुधवार देर रात करीब ढाई बजे अटारी सीमा के निकट मारे गए।
सूत्रों ने बताया कि बल इलाके में तलाश अभियान चलाएगा, जिसके बाद ही इस बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी। अभी इलाके में घना कोहरा छाया है। (भाषा)