पानी से भरे बर्तन में गिरने से 2 साल की बच्ची की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023 (15:16 IST)
संबलपुर। ओडिशा के संबलपुर जिले में पानी से भरे बर्तन में गिरने से 2 साल की एक बच्ची की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना गुरुवार को रेढाखोल शहर में हुई। मृत बच्ची की पहचान रेढाखोल के विवेकानंद बेउरा की छोटी बेटी निवेदिता बेउरा के रूप में हुई है।
 
बच्ची खेलते समय पानी से भरे बर्तन में गिर गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस दौरान परिवार के अन्य सदस्य घर के काम में व्यस्त थे। जब माता-पिता को वह घर में नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की गई। कुछ समय के बाद उन्होंने उसे पानी से भरे बर्तन में पाया। परिवार के लोग उसे रेढाखोल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

निवेश योजनाओं के नाम पर 78 लोगों से 3.7 करोड़ की ठगी, 8 के खिलाफ मामला दर्ज

भारत के साथ अच्छे संबंध चाहता है बांग्लादेश, क्या बोले बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस

सोनम के मंगलसूत्र और अंगूठी से पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, क्या है इसका राज?

सिद्धरमैया ने की तोतापुरी आमों पर लगी रोक हटाने की मांग की, आंध्र के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

कौन है जीशान अख्तर जिसे लॉरेंस विश्नोई ने दिया था बाबा सिद्दीकी की हत्या का ठेका?

अगला लेख