बिहार में फिर कुदरत का कहर, 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 4 जुलाई 2020 (21:16 IST)
पटना। बिहार में एक बार फिर कुदरत बरपा है। पिछले 24 घंटे में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान लखीसराय, गया, बांका, जमुई, समस्तीपुर, वैशाली, नालंदा और भोजपुर जिले में आसमानी बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस आपदा के शिकार लोगों के प्रति दु:ख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारवालों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है। दो दिन पहले भी राज्य में बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत हो गई थी।

इससे पूर्व 25 जून को बिहार में आकाशीय बिजली गिरने और आंधी-तूफान से भारी तबाही हुई थी। बिजली गिरने से राज्यभर में 83 लोगों की जान चली गई थी। घटना में सबसे ज्यादा गोपालगंज जिले में 13 लोगों की मौत हुई थी। मधुबनी और नवादा जिले में 8-8 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दु:ख प्रकट किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

एक कत्ल कई कहानियां, तांत्रिक क्रियाओं का जुनून, पति के साथ मुस्कान की खूनी होली

लोकप्रिय कवि विनोद कुमार शुक्ल को मिलेगा इस साल का ज्ञानपीठ सम्मान

योगी ने उठाया सवाल, अगर बांग्लादेश रेडीमेड परिधान निर्यात में आगे निकल सकता है तो भारत क्यों नहीं

विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट को लेकर खरगे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

नागपुर हिंसा में दंगाइयों की पहचान हुई, 105 आरोपी गिरफ्तार, जब्‍त होगी प्रॉपर्टी, बांग्‍लादेशी कनेक्‍शन पर बोले सीएम

अगला लेख